Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें -सांसद श्रीमती महंत
    कोरबा

    (कोरबा) वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें -सांसद श्रीमती महंत

    By Vinod Mittal09/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम व शेड, स्कूलों में शौचालय और अन्य सुविधाएं विकसित करने के निर्देश
    * मोबाइल मेडिकल यूनिट से ग्रामो में बीपी, शुगर और टीबी स्क्रीनिंग प्राथमिकता से कराने किया निर्देशित
    * दिशा की बैठक में सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने शिक्षा, स्वास्थ्य व जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने दिए निर्देश
    कोरबा (मंथन) जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में सांसद श्रीमती महंत ने अधिकारियों को जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क मरम्मत एवं जल जीवन मिशन के कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने की बात कही।
    सांसद श्रीमती महंत ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की। उन्होंने वीबीजीरामजी अंतर्गत स्वीकृत एवं संचालित कार्यों तथा सृजित मानव दिवस की जानकारी लेते हुए पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार मुक्तिधाम एवं शेड, स्कूलों में शौचालय, बाउंड्रीवाल, किचन शेड एवं स्टोर रूम का निर्माण कराने तथा पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत हितग्राहियों को नियमित रूप से पेंशन प्रदान करने तथा पंचायतों में सर्वे कर पात्र वयोवृद्ध व्यक्तियों का चिन्हांकन कर उन्हें लाभान्वित करने के लिए कहा। बिहान के तहत अधिक से अधिक महिलाओं को समूहों से जोड़कर शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने, उनका कौशल उन्नयन करने तथा स्वरोजगार स्थापित कराने में सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।
    * जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश
    सांसद श्रीमती महंत ने लोगों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हर घर पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने, सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों एवं स्टाफ की नियुक्ति तथा आवश्यक उपकरण और दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने दूरस्थ इलाकों में पोस्टमार्टम केंद्र, मर्च्युरी एवं एंबुलेंस की पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि ग्रामीणों को आपातकाल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ही बीपी, शुगर, टीबी स्क्रीनिंग सहित अन्य बीमारियों की जांच प्राथमिकता से कराने के निर्देश भी दिए।
    बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में बेहतर आवागमन के लिए सड़कों की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों में स्वच्छता एवं बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना में जरूरतमंद हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए सभी संबंधितों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। सांसद ने हितग्राहियों को पीडीएस दुकानों से समय पर खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा।
    * विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की हुई समीक्षा
    बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, एकीकृत बाल विकास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, भू-अभिलेख आधुनिकीकरण, दीनदयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना, प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला व्यापार एवं उद्योग, सांख्यिकी विभाग, ई-श्रम, नगर पालिक निगम, डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत कार्यों, डिजिटल इंडिया तथा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की समीक्षा की गई। सांसद श्रीमती महंत ने अधिकारियों को योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं आमजनों को प्राथमिकता से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
    बैठक में विधायक कटघोरा प्रेमचंद पटेल ने जिले में शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने एवं योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। विधायक रामपुर फूल सिंह राठिया ने जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी सहयोग से विभागीय योजनाओं का धरातल पर बेहतर ढंग से संचालन करने तथा ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ दिलाने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह ने जिले के विकास कार्यों में विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी समन्वय से कार्य करने एवं स्वीकृत कार्यों को समयावधि में पूर्ण कराने की बात कही।
    * स्कूलों में अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल शौचालय और पेयजल सुविधाओं का प्राथमिकता से होगा विस्तार -कलेक्टर कुणाल दुदावत
    कोरबा जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन का आश्वासन देते हुए जिले में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन तथा डीएमएफ के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वीकृति के लिए शेष जर्जर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों के नए भवन निर्माण की स्वीकृति दी जाएगी। स्कूलों में आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल, बालिका शौचालय एवं पेयजलापूर्ति के लिए पानी टंकी सहित अन्य सुविधाओं की व्यवस्था की जाएगी।
    स्वास्थ्य के क्षेत्र में टीबी मरीजों की हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से ग्रामो में शिविर लगाकर स्क्रीनिंग की जा रही है तथा प्राथमिकता से स्वास्थ्य लाभ पहुंचाया जा रहा है। बीपी एवं शुगर के मरीजों को भी मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्रों में आमजनों को टीबी स्क्रीनिंग के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया।
    कलेक्टर ने बताया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए आवासीय स्पोर्ट्स एकेडमी विकसित कर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जा रहा है। आगामी दिनों में विकासखंडों में एक-एक स्टेडियम निर्माण की कार्ययोजना बनाई जा रही है।
    बैठक में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, कमिश्नर नगर निगम आशुतोष पाण्डेय, वनमंडलाधिकारी कटघोरा जितेंद्र उपाध्याय, जिला पंचायत सीईओ प्रतीक जैन, विभिन्न जनपदों एवं नगरीय निकायों के अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

    17 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
    Next Article (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    Related Posts

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    09/17/2026

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    * 18 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता * 19 सितंबर को चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    (कोरबा) वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें -सांसद श्रीमती महंत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.