Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) फरार वाहन चोर गिरफ्तार-एक और चोरी की टाटा मैजिक बरामद
    कोरबा

    (कोरबा) फरार वाहन चोर गिरफ्तार-एक और चोरी की टाटा मैजिक बरामद

    By Vinod Mittal07/16/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में चलाए जा रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत उरगा पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर एक और चोरी की टाटा मैजिक वाहन बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की वारदातों में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ जारी है।
    कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों और वाहन चोरों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना उरगा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। इससे पहले इसी प्रकरण में पहले भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर एक चोरी की टाटा मैजिक बरामद की जा चुकी थी। विवेचना के दौरान करण से पूछताछ में साहिल कुमार बागले की संलिप्तता सामने आई थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।
    पुलिस के अनुसार, 15 जुलाई को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर साहिल कुमार बागले को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने करण भारद्वाज के साथ मिलकर वाहन चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया।
    पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना कोतवाली क्षेत्र से एक अन्य टाटा मैजिक चोरी करने की बात भी स्वीकार की। जांच में यह वाहन थाना कोतवाली में दर्ज अपराध क्रमांक 820/2025 से संबंधित पाया गया। पुलिस ने वाहन बरामद कर जब्त कर लिया है, जबकि मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई थाना कोतवाली द्वारा की जा रही है।
    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की घटनाओं में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। प्रारंभिक जांच में आरोपी का सीएसईबी-मानिकपुर थाना क्षेत्र में भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है। पुलिस उसके अन्य मामलों में संभावित संलिप्तता और गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जांच कर रही है।
    पुलिस ने कहा है कि ‘सजग कोरबा, सतर्क कोरबा’ अभियान के तहत वाहन चोरी, नकबजनी, लूट तथा अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।

    16 जुलाई / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) स्व. सुंदर लाल कर्ष की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
    Next Article (कोरबा) ब्रिक्स ट्रेड यूनियन फोरम समिट में एसईसीएल ने किया कोल इंडिया का प्रतिनिधित्व

    Related Posts

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    07/30/2026

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    07/29/2026

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    07/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/30/2026

    (कोरबा) “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान अंतर्गत यातायात पुलिस ने की सघन जांच कार्यवाही

    * 11 नाबालिग वाहन चालकों पर की गई वैधानिक कार्यवाही कोरबा (मंथन) कोरबा जिला पुलिस…

    (कोरबा) “अदाणी भवन” का हुआ लोकार्पण-ढनढनी ग्राम पंचायत में ग्रामीणों को मिली विकास की नई सौगात

    (कोरबा) कोरबा-भिलाई मार्ग पर लगा 2 किमी लंबा जाम

    (कोरबा) कोयला मजदूर सभा की गेवरा-दीपका क्षेत्र में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.