* घंटे भर तक मची रही अफरा-तफरी
कोरबा (मंथन) कोरबा-कटघोरा सड़क मार्ग पर ग्राम छुरीकला के पास राखड़ से भरा एक ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। उक्त घटित हादसे की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया। इस दौरान लगभग घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
जिससे सड़क के दोनों ओर लगभग एक-एक किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर लगे जाम से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
14 जून / मंथन मित्तल



