Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका
    कोरबा

    (कोरबा) कटघोरा में पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग-लगातार धमाकों से दहला इलाका

    By Vinod Mittal06/10/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * प्रशासन ने क्षेत्र किया सील
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा नगर क्षेत्र के एक पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखे पटाखों तक पहुंचते ही लगातार तेज धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।
    जानकारी के अनुसार आग की लपटें काफी ऊंचाई तक उठ रही थीं और कुछ ही देर में पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। पटाखों में विस्फोट शुरू होते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल एहतियाती कदम उठाते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की सलाह दी।
    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। हालांकि, लगातार हो रहे धमाकों के कारण दमकल कर्मियों और बचाव दल को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
    सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने गोदाम के आसपास स्थित घरों को खाली करा लिया है। साथ ही किसी भी संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद कर दी गई है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों की संख्या और आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

    10 जून / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) योगिता श्रीवास ने राष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में जीता प्रथम स्थान कोरबा (मंथन)
    Next Article (कोरबा) संस्कार भारती समिति कटघोरा अंतर्गत चित्रकला वर्कशॉप एवं प्रतियोगिता उत्साह पूर्ण वातावरण में संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    09/25/2026

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    09/25/2026

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    09/25/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/25/2026

    (कोरबा) कैबिनेट मंत्री के प्रयास से बजरंग चौक से टाटा मोटर्स तक 2.20 किमी तक की सड़क बनेगी फोरलेन-29.98 करोड़ आएगी लागत

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन के प्रयासों…

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस ने चलाया “ऑपरेशन आघात”

    (कोरबा) छत पर मिला 20 वर्षीय युवक का शव-पुलिस जांच जारी

    (कोरबा) पसान रेंज में बढ़ी हाथियों की सक्रियता-अमला जुटा निगरानी में

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.