कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार कोरबा जिलान्तर्गत ग्राम बंजारी में टावर लाइन के नीचे साफ-सफाई करने आये कर्मचारियो का दल के पास साफ-सफाई के दौरान हाथियों के दल सफाई कर्मचारियों के पास आ गए थे। हाथियों के दल को देख कर्मचारी टावर लाइन में चढ़ गए। हाथियों का दल टावरलाइन के नीचे ही विचरण कर रहा था।
जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल ऋषभ राठौर परिसर रक्षक बंजारी, राजेश त्रिवेदी, अशोक बिंझवार हाथी मित्र दल आदि उक्त स्थल में पहुंच कर्मचारियों का रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।
13 सितंबर / मंथन मित्तल





