कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में रजगामार क्षेत्र से एटक यूनियन के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। रजगामार एटक यूनियन के 52 सदस्यों ने पाला बदलते हुए इंटक यूनियन का दामन थाम लिया। एटक यूनियन रजगामार के अपने सभी 52 सदस्यों के साथ इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह के समक्ष विलय कर लिया।
इस मौके पर इंटक अध्यक्ष रजगामार राजेश साहू, सचिव अफजल हुसैन, कार्यकारी अध्यक्ष झनक राम राठौर ने सभी को फूलमाला पहनाकर यूनियन में शामिल किया, शामिल होने वाले में कमर बक्श सचिव, विशाल मुंडा अध्यक्ष ने अपने सभी 52 सदस्यों के साथ इंटक यूनियन में प्रवेश किया।
सभी ने कहा कि इंटक यूनियन के साथ जुड़कर यूनियन को और मजबूत करना है। इस तरह से अब रजगामार के एसईसीएल कोयला खदान में इंटक यूनियन सबसे बड़ी संगठन बन गई है।
19 जुलाई / मंथन मित्तल



