Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दिसंबर से जिले की सड़कों पर 40 इलेक्ट्रिक बसें चलने की उम्मीद
    कोरबा

    (कोरबा) दिसंबर से जिले की सड़कों पर 40 इलेक्ट्रिक बसें चलने की उम्मीद

    By Vinod Mittal11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * शहर से पर्यटन स्थलों तक बनेगा नया सफर
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में सफर का दायरा केवल शहर की सड़कों तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में शहर की कॉलोनियों से लेकर दूरस्थ उपनगरीय और ग्रामीण इलाकों तक सार्वजनिक परिवहन की नई सुविधा मिलने की उम्मीद हैं। जानकारी के अनुसार सरकार से स्वीकृत 40 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। नगर निगम दिसंबर से इस सेवा की शुरुआत करने की तैयारी में जुटा है। खास बात यह है कि इस योजना में केवल शहर की कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि पर्यटन स्थलों और आसपास के गांवों को जोड़ने पर भी जोर दिया गया है।
    * 20 बड़ी और 20 छोटी बसों से बदलेगी परिवहन की तस्वीर
    कोरबा के लिए स्वीकृत 40 ई-बसों में 20 बड़ी इलेक्ट्रिक बसें और 20 ई-मिनी बसें शामिल हैं। दोनों श्रेणियों की बसों को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से रूट पर उतारा जाएगा। तैयार योजना के मुताबिक प्रतिदिन बसों का संचालन करीब 400 किलोमीटर तक होगा। एक बार पूरी तरह चार्ज होने के बाद प्रत्येक बस लगभग 200 किलोमीटर तक
    चल सकेगी। बड़ी बसों के जरिए शहर और उपनगरीय क्षेत्रों को जोड़ने की योजना है, जबकि छोटी बसें कॉलोनियों और कम चौड़ी सड़कों वाले इलाकों में पहुंचेंगी।
    * पर्यटन स्थल सतरेंगा, मड़वारानी और कोसगाई जाना होगा आसान
    इस परिवहन योजना का एक महत्वपूर्ण पहलू पर्यटन स्थलों को सार्वजनिक बस सेवा से जोड़ना है। सतरेंगा, मड़वारानी और कोसगाई जैसे प्रमुख स्थलों तक बसों का संचालन प्रस्तावित है। इससे स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी आवागमन का विकल्प मिलेगा।
    सतरेंगा के आसपास के करीब 20 गांवों के लोगों को भी इसका फायदा मिलने की उम्मीद है। अभी शहर तक पहुंचने के लिए निजी साधनों पर निर्भर रहने वाले ग्रामीणों को शिक्षा, इलाज और रोजगार के सिलसिले में आवागमन में सहूलियत मिल सकेगी। पर्यटन स्थलों तक नियमित परिवहन सुविधा पहुंचने से स्थानीय कारोबार और रोजगार को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।
    * कॉलोनियों की गलियों तक पहुंचेगी ई-मिनी बस
    जानकारी के अनुसार शहर के ऐसे इलाकों को भी योजना में शामिल किया गया है, जहां बड़ी बसों का संचालन आसान नहीं होता। इसके लिए 20 ई-मिनी बसें चलाई जाएंगी। रविशंकर शुक्ल नगर, आर.पी. नगर, एम.पी. नगर और टी.पी. नगर के आंतरिक मार्गों पर इनका संचालन प्रस्तावित है।
    इसके अलावा बांकीमोंगरा, दीपका, बालको और हरदीबाजार जैसे उपनगरीय क्षेत्रों को भी परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की तैयारी है। इससे विद्यार्थियों, बुजुर्गों और मरीजों को शहर के प्रमुख संस्थानों तक पहुंचने में सुविधा मिल सकेगी।नक्शे देखें
    * कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन तक कनेक्टिविटी
    बसों के संचालन के लिए प्रतीक्षा बस स्टेशन, पुराने बस स्टैंड और नए बस स्टैंड को प्रमुख केंद्र बनाया जाएगा। रूट चार्ट में पीएम स्कूल, पीजी कॉलेज, कमला नेहरू महाविद्यालय, मिनीमाता महाविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और रेलवे स्टेशन जैसे महत्वपूर्ण स्थानों को प्राथमिकता दी गई है। इसका उद्देश्य शहर के शैक्षणिक, चिकित्सा और परिवहन केंद्रों तक सार्वजनिक बसों की पहुंच सुनिश्चित करना है।
    * चार्जिंग स्टेशन और वर्कशॉप का काम अंतिम चरण में
    ई-बसों के संचालन के लिए दर्री स्थित प्रतीक्षा बस स्टैंड में करीब 1.54 करोड़ रुपये की लागत से चार्जिंग सब स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। बसों के रखरखाव के लिए वर्कशॉप और प्रशासनिक भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में बताया जा रहा है। भविष्य में इसी चार्जिंग स्टेशन पर इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहनों को चार्ज करने की सुविधा विकसित करने की भी योजना है।
    * पुरानी 48 सिटी बसों की होगी नीलामी
    नई इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के साथ शहर की पुरानी परिवहन व्यवस्था में भी बदलाव किया जाएगा। कोरोना काल से पहले संचालित 48 सिटी बसों की नीलामी की तैयारी की जा रही है। इन पुरानी बसों को हटाकर नए ई-बस बेड़े के संचालन के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी।
    इलेक्ट्रिक बसों से डीजल पर निर्भरता और वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आने की उम्मीद है। वहीं, बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध होने से निजी वाहनों के इस्तेमाल में भी कमी आ सकती है। बस संचालन और रखरखाव से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने की भी संभावना है।

    01 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम
    Next Article (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर चौक में लगाई जाए छत्तीसगढ़ महतारी की भव्य प्रतिमा

    Related Posts

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    11/01/2026

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    11/01/2026

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    11/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/01/2026

    (कोरबा) कोरबा जिला पुलिस की पटाखा व्यापारियों के साथ बैठक संपन्न

    * सुरक्षा मानकों एवं लाइसेंस की शर्तों का पालन करने के निर्देश * आयोजित बैठक…

    (कोरबा) गेवरा-पेंड्रा रोड कॉरिडोर बनने से रेल कनेक्टिविटी में आएगी मजबूती को मजबूत बनायेगा

    (कोरबा) मानव संसाधन निदेशक बिरंची दास के हाथों मिला सम्मान

    (कोरबा) शासकीय कार्यों में लापरवाही के आरोप पर पटवारी निलंबित

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.