Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»देश - विदेश»हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! IndiGo ने फ्लाइट का किराया 1499 रुपये रखा, छोटे बच्चे एक ₹ में करेंगे ट्रैवेल
    देश - विदेश

    हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी! IndiGo ने फ्लाइट का किराया 1499 रुपये रखा, छोटे बच्चे एक ₹ में करेंगे ट्रैवेल

    By Vimal Mittal01/13/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    हवाई
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    IndiGo flight fare: नए साल में हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है. लोहड़ी और मकर संक्रांति के मौके पर इंडिगो ने ‘सेल इंटू 2026’ नाम से खास ऑफर लॉन्च किया है. इसमें घरेलू और अतंरराष्ट्रीय दोनों ही उड़ानों पर भारी छूट दी जा रही है. इस ऑफर के लिए केवल तीन दिनों 13 से 16 जनवरी तक ही है. इन तीन दिनों में ही बुकिंग की जा सकेगी. वहीं यात्रा 20 जनवरी 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक कर सकेंगे.

    ऑफर में कम दामों पर मिलेगा टिकट

    इंडिगो की ‘सेल इंटू 2026’ के तहत घरेलू उड़ानों के लिए किराया 1499 रुपये से शुरू होगा. वहीं अंतरराष्ट्रीय किराया 4499 रुपये से शुरू होगा, जो कि समान्य रूप से मिलने वाली टिकट के दामों से बेहद कम है. इतना ही नहीं इंडिगो स्ट्रेच (IndiGoStretch) का प्रीमियम टिकट 9999 रुपये में उपलब्ध है.

    2 साल तक के बच्चों के लिए एक रुपये किराया

    वहीं छोटे बच्चों के लिए इंडिगो का खास ऑफर है. 0 से 24 महीने तक के बच्चे घरेलू उड़ानों में केवल एक रुपये के टोकन पर यात्रा कर सकेंगे. हालांकि 2 साल तक के बच्चों के लिए टिकट इंडिगो के आधिकारिक ऐप या फिर वेबसाइट के जरिए ही बुक किया जा सकेगा.

    6E ऐड-ऑन सेवाओं पर 70 प्रतिशत की छूट

    इंडिगो ने सिर्फ टिकट ही नहीं, बल्कि कई अतिरिक्ट सेवाओं पर भी छूट दी है. 6E ऐड-ऑन सेवाओं पर 70 प्रतिशत की छूट दी जा रही है. इस डिस्काउंट के कारण खाने-पीने के अलावा अन्य सेवाओं में छूट मिलेगी. इससे यात्री अपने साथ ज्यादा सामान लेकर भी ट्रैवल कर सकेंगे. इसके अलावा ज्यादा लेगरूम वाली इमरजेंसी एक्सेल सीटें 500 रुपये से ही कुछ घरेलू रूट पर उपलब्ध करवाई गई है.

    इंडिगो का ‘सेल इंटू 2026’ ऑफर उन लोगों के लिए काफी बेहतर विकल्प है, जो पैसे ज्यादा होने के कारण हवाई यात्रा नहीं कर पाते हैं. इंडिगो का नए साल पर ये ऑफर बस और ट्रेन का भी एक विकल्प है. क्योंकि इस ऑफर में बस और ट्रेन के टिकट के बराबर ही किराया लिया जा रहा है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleIPL 2026: छत्तीसगढ़ में फिर विराट कोहली जड़ेंगे चौके-छक्के, RCB के 2 मैच हुए फाइनल, CM साय ने दी जानकारी
    Next Article CG News: अश्लील डांस वीडियो मामले पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम का विवादित बयान, बोले- क्या सिर्फ सीताराम-सीताराम जाप होता है?

    Related Posts

    (कोरबा) डॉ. प्रीति अदाणी ने भारत की विकास यात्रा में महिलाओं की अहम् भूमिका पर दिया जोर

    02/27/2026

    (कोरबा) गेवरा क्षेत्र की सात कोयला खदानों में गेट मीटिंग

    02/09/2026

    ‘स्कूलों में मुफ्त में मिले सेनेटरी पैड, वरना मान्यता होगी रद्द…’, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

    01/30/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.