Close Menu
Manthan News
    What's Hot

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयासों से 30 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति
    Uncategorized

    (कोरबा) विधायक प्रेमचंद पटेल के प्रयासों से 30 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों को मिली स्वीकृति

    By Vinod Mittal02/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) वर्ष 2026-27 के बजट में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक प्रेमचंद पटेल के निरंतर प्रयासों और प्रभावी पहल का परिणाम है कि क्षेत्र में लगभग 30 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे नगर सहित ग्रामीण अंचलों में आधारभूत संरचना को मजबूती मिलेगी और विकास की रफ्तार तेज होगी।
    सबसे महत्वपूर्ण स्वीकृति अस्पताल चौक से जेंजरा चौक तक फोरलेन सड़क निर्माण की है, जो कटघोरा शहर की यातायात व्यवस्था को नया स्वरूप देगी। इसके अतिरिक्त मुरली मेट्रो से जुराली वार्ड क्रमांक 13 तक तथा नगोई बछेरा से गदेली पारा तक वार्ड क्रमांक 12, नगर पालिका कटघोरा में सड़क निर्माण कार्य को भी मंजूरी दी गई है। कुल स्वीकृत राशि में से 8 करोड़ रुपये के कार्य केवल कटघोरा शहर के लिए निर्धारित किए गए हैं। इन स्वीकृतियों के बाद नगरवासियों में उत्साह और हर्ष का माहौल है। विशेष रूप से गदेली पारा के निवासियों के लिए यह ऐतिहासिक उपलब्धि है, क्योंकि आजादी के 75 वर्षों बाद तक यहां पक्की सड़क का अभाव बना हुआ था। लंबे समय से चली आ रही इस मांग को विधायक प्रेमचंद पटेल ने गंभीरता से उठाया और अब बजट में शामिल कराकर अपने संकल्प को साकार किया।
    इस उपलब्धि पर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने सर्वप्रथम विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें ही व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करती हैं।
    मंडल महामंत्री समजीत सिंह ने भी विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यों से यातायात सुगम होगा और आमजन को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों से कटघोरा नई गति और नई पहचान के साथ आगे बढ़ेगा तथा क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

    27 फरवरी / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ग्राम पंचायत कोरबी एवं झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश
    Next Article (कोरबा) बहेरा केरिझरिया में कृषक चौपाल में योजनाओं की जानकारी और समस्याओं का त्वरित समाधान

    Related Posts

    (कोरबा) भूमिहीन कृषि मजदूरों और उनके परिवारों की आर्थिक समृद्धि हेतु अत्यंत लाभकारी है भूमिहीन कृषि मजदूर

    03/25/2026

    (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रिजन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा 25 मार्च को

    03/24/2026

    (कोरबा) खटिया खड़ी आंदोलन के माध्यम से 13 मार्च को अमित जोगी करेंगे बालकों का विरोध

    03/11/2026
    Top Posts

    (कोरबा) एंबुलेंस ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर

    03/23/202646 Views

    (कोरबा) इलेक्ट्रिक स्कूटी मामले में दोष सिद्ध होने पर उपभोक्ता आयोग ने दिया का सख्त आदेश

    02/21/202638 Views

    (कोरबा) ट्रांसपोर्ट नगर से पॉम मॉल तक जिला पुलिस-यातायात पुलिस ने की संयुक्त पेट्रोलिंग

    02/10/202632 Views

    (कोरबा) ओवर ब्रिज के ऊपर चलती स्कॉर्पियो में लगी आग-बाल-बाल बचा चालक

    03/09/202629 Views
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़ 03/29/2026

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में आहूत

    कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के निहारिका कोसाबाड़ी क्षेत्र अंतर्गत dr. BHAT ENT EYE HOSPITAL में…

    (कोरबा) हसदेव नदी के सर्वेश्वर एनीकट में हुई 12 गेटों के सॉफ्ट रॉड की चोरी

    (कोरबा) हाई वोल्टेज तार की चपेट में आया मजदूर झुलसा 70%-हालत गंभीर

    (कोरबा) रेटिना हेल्थ अवेयरनेस कैंप का होगा आयोजन

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.