Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»छत्तीसगढ़»CG Weather Update: ठंडी हवाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव
    छत्तीसगढ़

    CG Weather Update: ठंडी हवाओं के बीच छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर का प्रभाव

    By Vimal Mittal01/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    CG Weather Update : वापस लौटी शुष्क हवा ने चौबीस घंटे ने प्रदेश में ठंड का असर तेज कर दिया है. सबसे ज्यादा मध्य इलाके में असर देखने को मिल रहा है. रायपुर में दो तो माना के न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई है. अगले दो दिन ठंड का प्रभाव अधिक रहने के बाद सप्ताहभर इसके प्रभाव में कमी आने की संभावना जताई गई है.

    ठंड के तेवर सप्ताहभर रहेगा कमजोर

    पिछले चौबीस घंटे में राज्य के कई हिस्सों में ठंड ने अपना जोरदार असर दिखाया है. उत्तरी इलाकों में पारा एक से चार डिग्री होने की वजह से वहां रात में शीतलहर चलने और सुबह धुंध का प्रभाव रहा. रात में कड़ाके की ठंड की वजह दिन की धूप भी कोई खास असर नहीं दिखा पा रहा है. इसी तरह पश्चिमी विक्षोभ गुजरने के बाद लौटी ठंडी हवा की ज्यादा असर मध्य इलाके में हुआ है. रायपुर, दुर्ग जिलों में तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है.

    2 दिन तक उत्तर और मध्य इलाकों में शीतलहर

    मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को उत्तरी इलाकों के एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है. वहीं अगले 2 दिनों तक मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में शीतलहर चलने के आसार हैं.

    15 जनवरी तक न्यूनतम तापमान

    मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. उसके बाद न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी तक वृद्धि दर्ज हो सकती है. रवि-सोमवार को लालपुर का न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस था, जो सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात 11 डिग्री तक पहुंच गया. इसी तरह माना में पारा 12.1 से लुढ़ककर 7.0 डिग्री तक पहुंच गया. दुर्ग में 12 डिग्री का पारा 7.4 तक नीचे पहुंच गया. जदलपुर का तापमान 12.9 से 10.5 हो गया. अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद न्यूनतम तापमान में 15 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है. मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है उसके बाद 15 जनवरी तक वृद्धि होने की संभावना है, इससे ठंड के प्रभाव में भी कमी आने के आसार है.

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vimal Mittal

    Owner & Editor

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous ArticleNaxali Surrender: सुकमा में 64 लाख के इनामी 26 हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर, 7 महिला नक्सली भी शामिल
    Next Article CG Crime: रायपुर में ओडिशा के कारोबारी से शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर 2 करोड़ की ठगी

    Related Posts

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    07/28/2026

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    07/28/2026

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    07/28/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026139 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 07/28/2026

    (कोरबा) केंद्रीय विद्यालय के छात्र देवेन्द्र ने अंडर 17 के राष्ट्रीय मुक्केबाजी स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

    कोरबा (मंथन) यूट्यूब से मुक्केबाजी के पैंतरे सीखकर अभ्यास के बूते केंद्रीय विद्यालय के छात्र…

    (कोरबा) सीएसईबी चौक में आधुनिक शेड ले रहा आकार

    (कोरबा) जनसमस्याओं पर दी गयी आंदोलन की चेतावनी-मूलनिवासी किसान संघ ने 7 दिवस का अल्टीमेटम

    (कोरबा) अजय का सीआईएसएफ में चयन होने पर उसके ग्राम लौटने पर किया गया आत्मीय स्वागत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.