कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम कोलगा में लोगों ने एक साहसिक फैसला लिया है। सामूहिक बैठक में ग्राम में मादक द्रव्य पदार्थो के निर्माण, विक्रय और सेवन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोलगा में काफी समय से लोग मादक द्रव्य पदार्थो के कारण बिगड़ते माहौल से परेशान थे। इसी को लेकर सरपंच संतराम राठिया ने ग्राम में सामूहिक बैठक बुलाई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ग्राम में किसी भी को मादक द्रव्य पदार्थो के निर्माण, विक्रय और सेवन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया।
काफी संख्या में ग्रामीण महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकाली और दारू बंद करने के नारे लगाए। इस दौरान मादक द्रव्य पदार्थो के निर्माण पकड़े गए लोगों को कड़ी समझाइश दी गई। महिलाओं ने साफ कहा कि मादक द्रव्य पदार्थो के निर्माण, विक्रय और सेवन करते पाए जाने पर उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि शराब खोरी के चलते ग्राम का माहौल बिगड़ रहा है। स्कूली बच्चे और महिलाएं भी शराब पीने लग गई हैं। इसी कारण से ग्रामीणों ने मिलकर निर्णय लिया है। सूचना मिलते ही करतला थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया।
07 नवंबर / मंथन मित्तल





