Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा
    कोरबा

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    By Vinod Mittal11/06/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम के बांकीमोंगरा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ सुनिश्चित कराने और उनकी समस्याओं को सीधे सुनकर समाधान करने के उद्देश्य से पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा द्वारा वार्ड-वार्ड जनसंवाद (चौपाल) कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में वार्ड क्रमांक 30 एवं 19 के बाद वार्ड क्रमांक 28 धरमपुर में जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया।
    इस अवसर पर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा के नेतृत्व में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा तथा नगर पालिका के संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वार्डवासियों के साथ पदयात्रा कर वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान गली-मोहल्लों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया गया और वार्ड की वर्तमान स्थिति एवं नागरिकों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली गई।
    वार्ड भ्रमण के दौरान वार्डवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, तालाब सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं एवं मांगों को पालिका अध्यक्षा के समक्ष रखा। लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए श्रीमती सोनी विकास झा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वार्ड में पहुंचकर समस्याओं का स्थल निरीक्षण करें तथा नागरिकों द्वारा रखी गई मांगों के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।
    कुछ समस्याओं को लेकर मौके पर ही अधिकारियों को निर्देशित किया गया, जिसके तहत स्ट्रीट लाइट एवं पेयजल से संबंधित शिकायतों के समाधान की पहल की गई। चौपाल के माध्यम से वार्डवासियों को अपनी समस्याएं सीधे नगर पालिका के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला।
    इस अवसर पर पालिका अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डों का क्रमशः भ्रमण कर जनसंवाद चौपाल आयोजित की जाएगी। हमारा उद्देश्य है कि वार्डवासियों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी स्वयं वार्डों में पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
    उन्होंने आगे कहा कि नगर के विकास में वार्डवासियों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है। इसलिए जनसंवाद चौपाल के माध्यम से जनता की राय, सुझाव और समस्याओं को सुनकर वार्डों में आवश्यक विकास एवं सुधार कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

    06 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार-2 नाबालिग साथी भी पकड़ाए
    Next Article (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    11/06/2026

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    11/06/2026

    (कोरबा) दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार-2 नाबालिग साथी भी पकड़ाए

    11/06/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026162 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202690 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/06/2026

    (कोरबा) ग्राम जमनीमुड़ा में महिला मिली अपने घर में मृत

    * सिर पर चोट के निशान * ईंट के टुकड़े मिले * डॉग स्क्वायड को…

    (कोरबा) गुरसिया-जटगा मार्ग पर दमऊकुंडा के पास सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त-हादसे की आशंका

    (कोरबा) वार्ड-वार्ड पहुंचकर जनता की समस्याएं सुन रहीं बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्षा सोनी विकास झा

    (कोरबा) दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने के आरोप में गिरफ्तार-2 नाबालिग साथी भी पकड़ाए

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.