* सीएमएचओ ने दिखाई हरी झंडी
कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जनसामान्य को एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूक करने एवं इससे बचाव के उपायों की जानकारी देने के उद्देश्य से कला जत्था दल द्वारा सघन प्रचार-प्रसार अभियान किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अघिकारी द्वारा प्रचार-प्रसार रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। साथ हीं कला जत्था दल को को भी जनजागरूकता के लिए रवाना किया गया।
इस अवसर डॉ. श्रीमती बी.तिग्गा, आरसीएच. नोडल, पद्माकर शिंदे डीपीएम, डॉ. रविकान्त राठौर नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण कार्यक्रम , डॉ. अतीक सिद्दीकी, डॉ. सी.के. सिंह, तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि प्रचार प्रसार रथ एवं कला जत्था के माध्यम से जिले के चिन्हांकित ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में नुक्कड नाटक, गीत संगीत एवं जनसंपर्क के जरिये एचआईवी संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, जॉंच एवं उपचार संबंधी जानकारी आमजन तक पहूँचाई जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य एवआईवही/एड्स के प्रति फैली भ्रांतियों एवं भेदभाव को दूर कर लोगों को जागरूक करना है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने जिले के सभी नागरिकों से अपील किए है कि वे इस कला जत्था दल के कार्यक्रम को देखें तथा सही जानकारी अपनाकर स्वयं, परिवार एवं समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग करें।
04 नवंबर / मंथन मित्तल





