* तीन होटलों से मिठाई और समोसे के जांच हेतु लिए गए सैंपल
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में 3 नवंबर को कटघोरा और छुरी क्षेत्र के तीन होटलों से मिठाई एवं खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।
आयुक्त दीपक अग्रवाल और कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशानुसार की गई इस कार्यवाही में कटघोरा स्थित मुरली होटल से काजू बर्फी का सैंपल लिया गया। वहीं, श्याम होटल कटघोरा से गुलाब जामुन और समोसे के नमूने एकत्र किए गए।
इसी कड़ी में छुरी स्थित नेताम होटल से खाद्य विभाग की टीम ने समोसे का सैंपल जांच के लिए । सभी नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण के लिए भेजा गया है। खाद्य अधिकारी विकास भगत ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण और सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। सभी मिष्ठान विक्रेताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के निर्धारित नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने खाद्य कारोबारियों से साफ-सफाई बनाए रखने और उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की अपील की।
04 नवंबर / मंथन मित्तल





