Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

    (कोरबा) डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू

    (कोरबा) जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुंदेली में ई-कचरा न फैलाने विद्यार्थियों ने ली शपथ
    कोरबा

    (कोरबा) शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बुंदेली में ई-कचरा न फैलाने विद्यार्थियों ने ली शपथ

    By Vinod Mittal11/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * ई-कचरा प्रबंधन दिवस पर हुई कई गतिविधियां
    * निकाली जागरूकता रैली
    कोरबा (मंथन) भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय एवं इको क्लब फॉर मिशन लाइफ के निर्देशानुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बुंदेली में ई-कचरा प्रबंधन दिवस बहुत ही उत्साहपूर्वक मनाया गया।
    बच्चों को ई-कचरा क्या होता है, यह क्यों खतरनाक है और इसका निपटारण कैसे किया जाना चाहिए, इस बारे में विस्तार से बताया गया। स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को खराब मोबाइल, चार्जर, बैटरी, की-बोर्ड, माउस, एलईडी बल्ब, टूटी हुई पेन ड्राइव आदि को दिखाया गया और समझाया गया कि इन्हें सामान्य कचरे में नहीं फेंकना चाहिए।
    * विद्यालय में कराई गई प्रमुख गतिविधियाँ
    कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों ने सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन में बहुत ही आकर्षक पोस्टर और बैनर तैयार किए। बच्चों ने अपने हाथों से नारे लिखे जिसके अंतर्गत “ई-कचरा मत फैलाओ, धरती को स्वच्छ बनाओ” “मेरा कचरा, मेरी जिम्मेदारी” “ई-वेस्ट को करो मैनेज, सुरक्षित होगा फ्यूचर हमारा” आदि पोस्टरों को विद्यालय की दीवारों पर प्रदर्शित किया गया।
    * निकाली गयी जागरूकता रैली
    विद्यालयीन गतिविधियों के पश्चात बच्चों ने हाथों में पोस्टर, बैनर और स्लोगन की तख्तियां लेकर शाला परिसर एवं ग्राम धनरास में जागरूकता रैली निकाली। रैली के दौरान बच्चों ने ‘ई-कचरा हटाओ – पर्यावरण बचाओÓ के नारे लगाए और ग्रामीणों को भी ई-कचरा घर में न रखने की अपील की।
    * ई-कचरा संग्रहण अभियान
    इस दिवस की सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि यह रही कि इससे एक दिन पूर्व ही सभी बच्चों को अपने-अपने घरों से एक अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लाने को कहा गया था।
    निर्देशानुसार प्रत्येक बच्चों द्वारा अपने घर से एक-एक ई-कचरा लाया गया, जिसके अंतर्गत किसी ने पुरानी बैटरी, किसी ने टूटा चार्जर, किसी ने खराब ईयरफोन, किसी ने सेल, किसी ने छोटा बल्ब लाया।
    विद्यालय में विशेष रूप से काले रंग का डस्टबिन शिक्षिकाओं के द्वारा बनाया गया था, जो ई-कचरे के लिए निर्धारित था। सभी बच्चों ने कतारबद्ध होकर अपनी लाई हुई सामग्री को उसी काले डस्टबिन में डाला। बच्चों को बताया गया कि इस एकत्रित कचरे को विकासखंड स्तर पर अधिकृत रीसाइक्लिंग एजेंसी के माध्यम से उचित वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाएगा, ताकि यह मिट्टी और पानी को प्रदूषित न कर सके।
    इस प्रकार की गतिविधियां केवल सैद्धांतिक नहीं बल्कि व्यावहारिक रूप से बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने की सीख दे गई।
    अंत में सभी बच्चों ने ई-कचरा न फैलाने और दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधान पाठक सम्मेेलाल यादव, शिवनंदन लाल राजवाड़े सीएसी संकुल केंद्र बुंदेली, श्रीमती रेशमा ठाकुर, श्रीमती दिव्या साहू, श्रीमती प्रभा साहू, दीपक मिश्रा, श्रीमती चंद्रिका साहू आदि उपस्थित थे।

    01 नवंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल गेवरा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय मे कांग्रेस नेता की अगुवाई मे हुई बैठक
    Next Article (कोरबा) जेसीआई कोरबा सेंट्रल बना ओडिशा-छत्तीसगढ़ ज़ोन का सर्वश्रेष्ठ स्थानीय संगठन उपविजेता

    Related Posts

    (कोरबा) नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

    11/01/2026

    (कोरबा) डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू

    11/01/2026

    (कोरबा) जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को

    11/01/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026144 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 11/01/2026

    (कोरबा) नालसा द्वारा संचालित “सुरक्षित बचपन अभियान” के अंतर्गत पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम

    कोरबा (मंथन) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में…

    (कोरबा) डीआईएसएचए के तहत निःशुल्क आवासीय नीट/जेईई कोचिंग 2 नवंबर से होगी शुरू

    (कोरबा) जिला स्तरीय विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट का आयोजन 3 नवंबर को

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.