* दावा/आपत्ति 05 नवंबर तक आमंत्रित
कोरबा (मंथन) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति मर्यादित केराकछार विकासखंड करतला पंजीयन क्रमांक 72 के सदस्यों का मतदाता सूची 29 अक्टूबर को जारी किया गया है। मतदाता सूची के सम्बंध में सदस्यों से दावा आपत्ति 05 नवंबर तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी दीपक सिंह कंवर ने बताया कि दावा/आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी के सदस्य उन्मेद सिंह के समक्ष 05 नवंबर तक कार्यालयीन समय पर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा/आपत्तियों का निराकरण 06 नवंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
29 अक्टूबर / मंथन मित्तल





