Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    (कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी
    कोरबा

    (कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी

    By Vinod Mittal10/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) राज्य बिजली कंपनी के कर्मचारियों को दीपावली से पहले अधिकतम 12 हजार रुपये बोनस मिलेगा। वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए कंपनी ने बोनस और अनुग्रह राशि का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि, बोनस की राशि को लेकर कर्मचारी संगठन ने असंतोष जताते हुए प्रबंधन से पुनर्विचार की मांग की है।
    छत्तीसगढ़ राज्य बिजली ट्रांसमिशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव संसाधन) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, 21 हजार रुपये तक मासिक वेतन पाने वाले पात्र कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत की दर से अधिकतम 12 हजार रुपये बोनस दिया जाएगा। वित्तीय वर्ष में कुछ माह ही नियोजित रहे कर्मचारियों को उनकी सेवा अवधि के अनुपात में अनुग्रह राशि मिलेगी। वहीं 21 हजार रुपये से अधिक वेतन पाने वाले कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन स्वरूप 12 हजार रुपये देने का प्रावधान किया गया है।
    छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कर्मचारी जनता यूनियन ने बोनस राशि को कर्मचारियों के लिए निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी के कर्मचारी पूरे वर्ष उत्पादन, पारेषण और आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में बोनस की राशि पर प्रबंधन को दोबारा विचार करना चाहिए। अन्य बड़े औद्योगिक संस्थानों में कर्मचारियों को मिलने वाले बोनस की तुलना में 12 हजार रुपये की राशि काफी कम है। उन्होंने प्रबंधन से कर्मचारियों की मेहनत, योगदान और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए बोनस बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल दीपावली से पहले बोनस मिलने से कर्मचारियों को राहत जरूर मिलेगी, लेकिन राशि को लेकर असंतोष बरकरार है।

    29 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) करतला, बड़मार व चारमार में फसल को रौंद 39 हाथियों ने किया सरहद पार
    Next Article (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    Related Posts

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    10/29/2026

    (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    10/29/2026

    (कोरबा) करतला, बड़मार व चारमार में फसल को रौंद 39 हाथियों ने किया सरहद पार

    10/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/29/2026

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    * दावा/आपत्ति 05 नवंबर तक आमंत्रित कोरबा (मंथन) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति मर्यादित केराकछार…

    (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    (कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी

    (कोरबा) करतला, बड़मार व चारमार में फसल को रौंद 39 हाथियों ने किया सरहद पार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.