Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    (कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मिशन वरुण अंतर्गत किया गया 6 टुल्लू पंप जब्त
    कोरबा

    (कोरबा) मिशन वरुण अंतर्गत किया गया 6 टुल्लू पंप जब्त

    By Vinod Mittal10/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    * पंप से पानी का दबाव कम होने की शिकायत पर नगर निगम ने की कार्यवाही
    कोरबा (मंथन) कोरबा में गर्मी शुरू होने से पहले जल संरक्षण और सुचारु जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम कोरबा ने मिशन वरुण अंतर्गत जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में निगम की टीम ने तुलसीनगर क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 6 टुल्लू पंप जब्त किए हैं। नगर निगम का कहना है कि अवैध रूप से मोटर पंप लगाकर पानी खींचने से पाइपलाइन में जल आपूर्ति का दबाव कम हो जाता है। इससे कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता।
    कोरबा नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि नोडल जल प्रभारी राकेश मौर्य के नेतृत्व में शहर में अवैध जल कनेक्शन और टुल्लू पंप के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अलग-अलग वार्डों में जांच कर अवैध रूप से लगाए गए मोटर पंप हटाए जा रहे हैं।
    * अवैध पंप मिलने पर जब्ती की कार्यवाही
    नगर निगम आयुक्त के मुताबिक, टुल्लू पंप से पानी खींचने के कारण जल आपूर्ति का दबाव प्रभावित होता है। इसका असर दूसरे घरों और वार्डों तक होने वाली आपूर्ति पर भी पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से टुल्लू पंप लगाकर पानी खींचते पाए जाने पर पंप जब्त किए जाएंगे। यह कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।
    * पानी की समस्या होने पर निगम से करें संपर्क
    आयुक्त ने नागरिकों से अपील की है कि निगम के जल कनेक्शन में अवैध रूप से टुल्लू पंप न लगाएं। यदि किसी घर में पानी का दबाव कम है या जल आपूर्ति से जुड़ी समस्या हो रही है, तो जल प्रबंधन टीम या निगम की हेल्पलाइन से संपर्क करें।
    * एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में भी शिकायतें
    बताया जा रहा हैं की एसईसीएल की एसबीएस कॉलोनी में भी कुछ लोगों ने घरों में मोटर पंप लगा रखे हैं। इससे आसपास के कई घरों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने की शिकायत है। बताया गया है कि शिकायतों के बावजूद वहां स्थिति में बदलाव नहीं आया है। ऐसे में निगम के अभियान के तहत इस क्षेत्र में भी जांच और कार्यवाही की जरूरत महसूस की जा रही हैं।

    29 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आकृति महिला समिति ने लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर
    Next Article (कोरबा) करतला, बड़मार व चारमार में फसल को रौंद 39 हाथियों ने किया सरहद पार

    Related Posts

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    10/29/2026

    (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    10/29/2026

    (कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी

    10/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/29/2026

    (कोरबा) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति केराकछार के मतदाता सूची जारी

    * दावा/आपत्ति 05 नवंबर तक आमंत्रित कोरबा (मंथन) पीपर रानी मत्स्योद्योग सहकारी समिति मर्यादित केराकछार…

    (कोरबा) जिले में 11 नवंबर को भाई दूज पर्व के अवसर पर रहेगा स्थानीय अवकाश

    (कोरबा) 12 हजार के बोनस से संतुष्ट नहीं हैं बिजली कर्मी

    (कोरबा) करतला, बड़मार व चारमार में फसल को रौंद 39 हाथियों ने किया सरहद पार

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.