Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

    (कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक

    (कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»Uncategorized»(कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ
    Uncategorized

    (कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ

    By Vinod Mittal10/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * बच्चों को मिलेगी निःशुल्क इंसुलिन की सुविधा
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों एवं किशोरों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्य शासन के निर्देशानुसार, कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी के नेतृत्व में बुधवार को स्व. बिसाहू दास महंत संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय, कोरबा में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इस क्लीनिक के माध्यम से बच्चों एवं किशोरों को बीमारी की जांच, उपचार, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और फॉलोअप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही, पात्र मरीजों को निःशुल्क इंसुलिन भी प्रदान किया जाएगा।
    इस पहल का मुख्य उद्देश्य टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान सुनिश्चित करना तथा उन्हें निरंतर चिकित्सकीय देखभाल उपलब्ध कराना है। क्लीनिक के संचालन से मरीजों एवं उनके परिजनों को बीमारी के प्रबंधन, इंसुलिन के नियमित उपयोग, संतुलित खान-पान और उपचार के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन मिलेगा।
    मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.एन. केशरी ने बताया कि टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों को नियमित उपचार और निरंतर चिकित्सकीय निगरानी की आवश्यकता होती है। क्लीनिक के माध्यम से मरीजों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा उन्हें निर्धारित समय पर फॉलोअप के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा, परिजनों को बीमारी के लक्षणों और उचित देखभाल के संबंध में जागरूक किया जाएगा, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सके।
    विलियम जे. क्लिंटन फाउंडेशन के सहयोग से संचालित यह क्लीनिक प्रत्येक बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक स्व. बिसाहू दास महंत संबद्ध चिकित्सा महाविद्यालय में संचालित होगा। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. कुमार पुष्पेश, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. प्रीतेश मसीह, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मवीर सिंह, एनसीडी कंसल्टेंट डॉ. नरेंद्र जायसवाल, प्रोग्राम कंसल्टेंट देवेंद्र देवांगन सहित अन्य कर्मचारी एवं मरीजों के परिजन उपस्थित थे।
    डॉ. केशरी ने जिले के अभिभावकों से अपील की कि यदि किसी बच्चे को बार-बार प्यास लगने, बार-बार पेशाब आने, बिना किसी स्पष्ट कारण के वजन कम होने या अत्यधिक थकान जैसे लक्षण दिखाई दें, तो उसे नजरअंदाज न करें और तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें। उन्होंने कहा कि टाइप-1 डायबिटीज की समय पर पहचान और नियमित उपचार बेहद आवश्यक है। अभिभावकों को बच्चों की नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा चिकित्सक की सलाह के अनुसार उपचार जारी रखने पर विशेष ध्यान देना चाहिए। यह क्लीनिक जिले में बच्चों के लिए डायबिटीज देखभाल सेवाओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    30 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल
    Next Article (कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम पंचायत तिवरता का पंचायत भवन ग्रामीण विकास की मिसाल : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत

    10/27/2026

    (कोरबा) बालको के समावेशी विकास मॉडल अंतर्गत 123 ग्रामो में शिक्षा, स्वास्थ्य और आजीविका को अनवरत मिल रहा बढ़ावा

    09/11/2026

    (कोरबा) राजीव गांधी जयंती पर कोरबा में कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    08/20/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026160 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202692 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202689 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/29/2026

    (कोरबा) देश की समृद्धि और गरिमा के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रत्येक नागरिक का निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन आवश्यक : अजय मिश्रा

    कोरबा (मंथन) एनटीपीसी-कोरबा प्रबंधन के सहयोग से सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अन्तर्गत कमला नेहरू महाविद्यालय…

    (कोरबा) राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में गीतेश यादव और युवराज यादव ने जीता कांस्य पदक

    (कोरबा) कोरबा मेडिकल कॉलेज में टाइप-1 डायबिटीज क्लीनिक का शुभारंभ

    (कोरबा) ट्रैलर की चपेट में आकर डिलीवरी बॉय हुआ घायल

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.