Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
    कोरबा

    (कोरबा) झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    By Vinod Mittal10/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के विकासखंड करतला के ग्राम कुदुरमाल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में रखी झाड़ू के बीच एक खतरनाक कोबरा छिपा हुआ दिखाई दिया, कोबरा को देखते ही परिवार के लोगों में दहशत फैल गई, परिवार ने उसको भगाने के प्रयास किया पर उसके आवाज को सुन कर हिम्मत नहीं जुटा पाए, फिर परिवार ने तत्काल इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को दी।
    सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी कुछ ही समय बाद ग्राम कुदुरमाल पहुंचे, मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी, झाड़ू के बीच छिपा कोबरा काफी गुस्सैल अवस्था में था, जिसके कारण रेस्क्यू के दौरान विशेष सावधानी बरती गई।
    जितेंद्र सारथी ने निर्धारित रेस्क्यू प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बेहद सावधानी और सुरक्षित तरीके से कोबरा को रेस्क्यू कर रेस्क्यू बैग में सुरक्षित किया, सांप के सुरक्षित निकलने के बाद परिवार के सदस्यों के साथ-साथ आसपास मौजूद ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली, फिर उसे प्राकृतिक रहवास जंगल में छोड़ दिया गया।
    रेस्क्यू के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने जितेंद्र सारथी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वे अक्सर उन्हें टीवी और समाचारों में वन्यजीवों का रेस्क्यू करते हुए देखते थे, लेकिन आज पहली बार उन्हें अपने ग्राम में प्रत्यक्ष रूप से कोबरा का रेस्क्यू करते देखा, ग्रामीणों ने कहा कि इतनी दूर स्थित ग्राम में सूचना मिलने के बाद समय पर पहुंचकर जिस तरह सुरक्षित तरीके से कोबरा को पकड़ा गया, उससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
    ग्रामीणों ने कहा कि वन्यजीवों के प्रति जागरूकता और उन्हें सुरक्षित बचाने का यह कार्य सराहनीय है, समय रहते रेस्क्यू होने से परिवार और ग्रामीणों में बनी दहशत भी समाप्त हुई।

    04 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) निजी कंपनी और रेलवे प्रबंधन पर वादाखिलाफी का कृष्णा नगर के वार्डवासियों ने लगाया आरोप-आक्रोश
    Next Article (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    Related Posts

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    10/04/2026

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    10/04/2026

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    10/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/04/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    कोरबा (मंथन) दुर्गा पूजा से पहले कोयला श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। वित्तीय…

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    (कोरबा) झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.