Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) यादव समाज ने घर पहुंचकर दी संजू देवी यादव को बधाई
    कोरबा

    (कोरबा) यादव समाज ने घर पहुंचकर दी संजू देवी यादव को बधाई

    By Vinod Mittal10/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर कोरबा की बेटी संजू देवी यादव ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में खुशी का माहौल है। संजू की सफलता पर छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज, कोरबा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उनके निवास पहुंचकर उनका अभिनंदन किया और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
    सम्मान के दौरान समाज की ओर से संजू देवी यादव को श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतना बड़ी उपलब्धि है। संजू ने अपनी मेहनत और निरंतर अभ्यास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से कोरबा के खेल जगत के साथ-साथ स्थानीय युवाओं में भी उत्साह बढ़ा है।
    समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि संजू देवी यादव की उपलब्धि विशेष रूप से बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि बेहतर अवसर, मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ छोटे शहरों और सामान्य पृष्ठभूमि से आने वाली प्रतिभाएं भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं। उनकी सफलता से क्षेत्र की युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
    कार्यक्रम छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष जगनिक यादव और प्रदेश उपाध्यक्ष भगत सिंह यादव के मार्गदर्शन में तथा कोरबा जिला अध्यक्ष रिखीराम यादव के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान कार्यकारी जिला अध्यक्ष मूरत यादव, सलाहकार सतानंद यादव, वार्ड क्रमांक 28 धर्मपुर के पार्षद श्रवण यादव, चैन सिंह यादव, छत राम यादव, दयानंद यादव, अमरिका यादव, दीनदयाल यादव और निखिल यादव सहित समाज के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    संजू देवी यादव की इस उपलब्धि पर भानु यादव, नित्यानंद यादव, उम्मेद यादव, रामरतन यादव, छत लाल यादव, बुधवार साय यादव, पुरुषोत्तम यादव, सोहित यादव और रामगोपाल यादव सहित अन्य सदस्यों ने भी शुभकामनाएं दीं। क्षेत्रीय झेरिया यादव समाज कोरबा की ओर सेउसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए लंबे समय तक प्रेरणा बनी रहेगी।

    04 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) एसईसीएल का कोयला प्रेषण बढ़ा 6.4 फीसदी बढ़ा-पावर सेक्टर को 70.21 मिलियन टन की आपूर्ति
    Next Article (कोरबा) निजी कंपनी और रेलवे प्रबंधन पर वादाखिलाफी का कृष्णा नगर के वार्डवासियों ने लगाया आरोप-आक्रोश

    Related Posts

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    10/04/2026

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    10/04/2026

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    10/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/04/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    कोरबा (मंथन) दुर्गा पूजा से पहले कोयला श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। वित्तीय…

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    (कोरबा) झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.