Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) एसईसीएल का कोयला प्रेषण बढ़ा 6.4 फीसदी बढ़ा-पावर सेक्टर को 70.21 मिलियन टन की आपूर्ति
    कोरबा

    (कोरबा) एसईसीएल का कोयला प्रेषण बढ़ा 6.4 फीसदी बढ़ा-पावर सेक्टर को 70.21 मिलियन टन की आपूर्ति

    By Vinod Mittal10/04/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में कोयला उत्पादन और प्रेषण के क्षेत्र में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में एसईसीएल ने कुल 89.9 मिलियन टन कोयले का प्रेषण किया, जिसमें से 70.21 मिलियन टन कोयला पावर सेक्टर को आपूर्ति किया गया। यह एसईसीएल के कुल कोयला प्रेषण का करीब 78 फीसदी है। वहीं, पहली छमाही में कंपनी का कोयला उत्पादन 76.9 मिलियन टन रहा है।
    पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में एसईसीएल के कोयला प्रेषण में 6.4 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी ने 65.96 मिलियन टन कोयले का डिस्पैच किया था। इसी तरह कोयला उत्पादन में भी 5.8 फीसदी की सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है। एसईसीएल को वित्त वर्ष 2026-27 में 195 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। पहली छमाही में 76.9 मिलियन टन उत्पादन के बाद अब कंपनी को शेष वित्त वर्ष में करीब 118.1 मिलियन टन कोयला उत्पादन करना होगा।
    इस बीच मानसून के दौरान देश के कई ताप विद्युत संयंत्रों में कोयले के स्टॉक में कमी की स्थिति को देखते हुए कोल इंडिया की सहायक कंपनियों ने आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सब-ग्रुप प्लान तैयार किया है। देश में करीब 190 पावर प्लांटों की कुल विद्युत उत्पादन क्षमता 2,24,528 मेगावाट बताई गई है। ताप आधारित बिजली संयंत्रों का संचालन पर्याप्त कोयला आपूर्ति पर निर्भर करता है। उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार 60 से अधिक पावर प्लांटों में कोयले के स्टॉक की स्थिति संतोषजनक नहीं है। इनमें एसईसीएल सहित कोल इंडिया की अन्य सहायक कंपनियों से कोयला प्राप्त करने वाले संयंत्र भी शामिल हैं।
    पिटहेड पावर प्लांटों में कोयले का स्टॉक अपेक्षाकृत बेहतर स्थिति में है, जबकि रेल मार्ग से कोयला प्राप्त करने वाले कई बिजली संयंत्रों में आपूर्ति और स्टॉक को लेकर दबाव बना हुआ है। इसे देखते हुए एसईसीएल ने एनसीएल और एमसीएल सहित कोल इंडिया की अन्य सहायक कंपनियों के साथ समन्वय कर सब-ग्रुप प्लान तैयार किया है, ताकि कोयला संकट वाले पावर प्लांटों तक नियमित और पर्याप्त मात्रा में कोयला पहुंचाया जा सके।
    इधर, कोरबा जिले में पिछले पांच दिनों से बारिश थमने के बाद एसईसीएल की खदानों में कोयला उत्पादन में तेजी आई है। इस अवधि में कंपनी ने चार लाख टन से अधिक कोयला उत्पादन करने में सफलता हासिल की है। उत्पादन में सुधार का असर छत्तीसगढ़ की घरेलू बिजली आपूर्ति करने वाले ताप विद्युत संयंत्रों को कोयला आपूर्ति पर भी पड़ा है। डीएसपीएम, एचटीपीपी और मड़वा ताप विद्युत संयंत्रों को कोयला आपूर्ति बढ़ाई गई है।
    एसईसीएल के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. सनीष चंद्र ने बताया कि रेल मार्ग के माध्यम से अधिक से अधिक कोयला डिस्पैच सुनिश्चित करने पर कंपनी का विशेष जोर है। पावर प्लांटों को नियमित और अधिक मात्रा में कोयला उपलब्ध कराने के लिए सब-ग्रुप प्लान तैयार किया गया है और इसकी समीक्षा बैठकें भी की जा रही हैं। कंपनी का लक्ष्य उत्पादन बढ़ाने के साथ पावर सेक्टर को निर्बाध कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करना है।

    04 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कुएं की मिट्टी धंसने से उसमे दबे कृषक का शव मिला तीन दिन बाद
    Next Article (कोरबा) यादव समाज ने घर पहुंचकर दी संजू देवी यादव को बधाई

    Related Posts

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    10/04/2026

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    10/04/2026

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    10/04/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/04/2026

    (कोरबा) कोयला मजदूरों को मिलेगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए का रिवॉर्ड पीएलआर

    कोरबा (मंथन) दुर्गा पूजा से पहले कोयला श्रमिकों के लिए राहत की खबर है। वित्तीय…

    (कोरबा) अग्रसेन जयंती खेल महाकुंभ में बच्चों व महिलाओं में दिख रहा उत्साह

    (कोरबा) जिले में सेवा ज्योति यात्रा और रामलीला की तैयारी शुरू

    (कोरबा) झाड़ू में छिपा बैठा था गुस्सैल कोबरा-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.