Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण
    कोरबा

    (कोरबा) लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा गांधी चौक कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया गया श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण

    By Vinod Mittal10/02/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link


    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के पावन अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल एवं नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में गांधी चौक कोरबा में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण किया गया।
    उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल एवं क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल सहित लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लायन सदस्यो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
    इस अवसर पर क्लब मार्गदर्शक एवं पूर्व प्रान्तपाल पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, प्रेम, सद्भाव, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों की जानकारी दी। क्लब अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल ने बताया कि प्रतिवर्ष लायंस क्लब्स द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। क्लब द्वारा अलग-अलग दिनो में विभिन्न प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यो का आयोजन किया जाता है। इसी कड़ी में लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा लायंस सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा।
    कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यो ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा समाज में सत्य, अहिंसा, भाईचारे और सेवा की भावना को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

    02 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) साइबर चौपाल और रक्तदान शिविर आहूत
    Next Article (कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र

    Related Posts

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    10/03/2026

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    10/03/2026

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    10/03/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/03/2026

    (कोरबा) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने बालिका गृह में मानसिक स्वच्छता का पढ़ाया पाठ

    कोरबा (मंथन) 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर बालिका गृह कोरबा में विधिक जागरूकता…

    (कोरबा) बालक गृह में विधिक जागरूकता शिविर एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

    (कोरबा) उप जेल कटघोरा में न्यायाधीशों ने बंदियों को बताये आत्मसुधार, सकारात्मक सोच और जीवन परिवर्तन के मंत्र

    (कोरबा) ‘‘अपराधों से प्रयाश्चित, निराशा से संकल्प तक‘‘ जेल में न्यायाधीशों ने बताये जीवन बदलने के मंत्र

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.