कोरबा (मंथन) कोरबा-पश्चिम हरदीबाजार बायपास मार्ग पर एक घटित सडक हादसे में एसईसीएल के फोरमैन शंकर सिंह राठौर के पुत्र प्रशांत राठौर की मृत्यु हो गई। जबकि उसका एक साथी घायल बताया जा रहा हैं। मोटरसाइकिल सवार युवक डिवाइडर से टकरा गए। बायपास रोड पर स्ट्रीट लाइट न होने को भी इस घटना का एक कारण माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार 1 अक्टूबर की रात लगभग 10 बजे प्रशांत सिंह राठौर अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से हरदीबाजार से दीपका की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान बायपास मार्ग पर उनकी मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई। अंधेरे में इसी दौरान बाइक डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सवार सडक पर गिरकर घायल हो गए। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन ने दोनों घायलों को तत्काल गेवरा चिकित्सालय लेकर पहुंचे।
परीक्षण उपरान्त चिकित्सकों ने प्रशांत सिंह राठौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल उसके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए एसईसीएल के विभागीय अस्पताल कोरबा रेफर किया गया। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार किया गया।
02 अक्टूबर / मंथन मित्तल





