Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने की कोशिश नाकाम

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ वृद्धजनों का शाल, श्रीफल से सम्मान

    (कोरबा) श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता नेल्सन मसीह का निधन-आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन : महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत
    कोरबा

    (कोरबा) सफाई मित्रों का सम्मान, उनके समर्पण को नमन : महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत

    By Vinod Mittal10/01/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक ताकत, उनकी सुरक्षा एवं कल्याण नगर निगम की प्राथमिकता
    कोरबा (मंथन) नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं सेवाभाव की सराहना की।
    महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक ताकत हैं। उनकी मेहनत और निष्ठा से ही कोरबा को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने का संकल्प साकार होता है। सफाई मित्रों का योगदान केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं है, बल्कि वे शहर के नागरिकों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली को सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    उन्होंने कहा कि महापौर के रूप में सफाई मित्रों की सुरक्षा, सम्मान, स्वास्थ्य एवं कल्याण सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारियों में शामिल है। नगर निगम परिवार के इन महत्वपूर्ण सदस्यों को बेहतर कार्य परिस्थितियां, आवश्यक सुरक्षा सुविधाएं और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निगम निरंतर प्रयासरत है।
    कार्यक्रम के दौरान सफाई मित्रों के योगदान को नमन करते हुए महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि उनके परिश्रम और समर्पण का सम्मान करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि वे स्वच्छता को अपनी आदत और सामाजिक जिम्मेदारी बनाएं तथा सफाई मित्रों के कार्यों का सम्मान करें।
    महापौर श्रीमती राजपूत ने कहा कि स्वच्छ कोरबा का निर्माण जनसहभागिता और सफाई मित्रों के समर्पण से ही संभव है। सफाई मित्रों का सम्मान केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उनके श्रम और सेवा भावना के प्रति नगर निगम की कृतज्ञता का प्रतीक है।

    01 अक्टूबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) साइबर जागृति अभियान अंतर्गत “साइबर चौपाल” आहूत
    Next Article (कोरबा) मॉनिटरिंग सेल एवं नेशनल लोक अदालत संबंधी बैठक आहूत

    Related Posts

    (कोरबा) महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने की कोशिश नाकाम

    10/02/2026

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ वृद्धजनों का शाल, श्रीफल से सम्मान

    10/02/2026

    (कोरबा) श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता नेल्सन मसीह का निधन-आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    10/02/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 10/02/2026

    (कोरबा) महाराणा प्रताप नगर में महिला के गले पर झपट्टा मार चेन लूटने की कोशिश नाकाम

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर के मुख्य मार्ग पर चेन स्नेचिंग की…

    (कोरबा) भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के तत्वाधान में हुआ वृद्धजनों का शाल, श्रीफल से सम्मान

    (कोरबा) श्रोत एनजीओ के संस्थापक डिक्सन मसीह के पिता नेल्सन मसीह का निधन-आज दोपहर किया जाएगा अंतिम संस्कार

    (कोरबा) स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत किया गया श्रमदान

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.