कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार 01 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार, रामपुर, कोरबा में साइबर जागृति अभियान के अंतर्गत “साइबर चौपाल” का आयोजन किया जा रहा है।
उक्त कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साइबर अपराधों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी हैं। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में समस्त इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति हेतु अपील की गयी हैं।
01 अक्टूबर / मंथन मित्तल





