Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू
    कोरबा

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    By Vinod Mittal09/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जंगल में मिली नई जिंदगी
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के ग्राम पाली पढ़निया में देर रात उस समय कौतूहल मच गया, जब एक दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव भारतीय पैंगोलिन (कहट) अचानक एक ग्रामीण के घर के आंगन में पहुंच गया। रात करीब 12:30 बजे ग्रामीण रामरतन सिंह कंवर के घरवालों की नजर पैंगोलिन पर पड़ी। घर के आंगन में दुर्लभ वन्यजीव को देखकर परिवार और आसपास के ग्रामीणों में उत्सुकता बढ़ गई।
    ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए पैंगोलिन को पकड़ने या उसके साथ छेड़छाड़ करने के बजाय तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी कोरबा जितेंद्र उपाध्याय के निर्देश और उप वनमंडलाधिकारी मणिकांत वर्मा के मार्गदर्शन में नोवा नेचर के जितेंद्र सारथी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने आवश्यक सावधानियों के साथ पैंगोलिन को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया। इस दौरान वन्यजीव को किसी तरह की चोट न पहुंचे, इसका विशेष ध्यान रखा गया। विभागीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद पैंगोलिन को उसके अनुकूल प्राकृतिक रहवास क्षेत्र में सुरक्षित छोड़ दिया गया।ग्रामीणों की जागरूकता से बची दुर्लभ वन्यजीव की जानपैंगोलिन के रेस्क्यू ऑपरेशन में ग्रामीणों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही। निखिल कंवर, गजेंद्र कंवर, मनीष, रामरतन, सत्यम, सुशील कंवर सहित अन्य ग्रामीणों ने रेस्क्यू टीम को सहयोग दिया।
    ग्रामीणों ने वन्यजीव को नुकसान पहुंचाने के बजाय समय रहते वन विभाग को सूचना देकर संवेदनशीलता का परिचय दिया। जैव विविधता के लिए महत्वपूर्ण हैं। भारतीय पैंगोलिन मुख्य रूप से चींटियों और दीमकों को अपना भोजन बनाता है और वन पारिस्थिति की तंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कोरबा के विस्तृत वन क्षेत्र में समय-समय पर पैंगोलिन की मौजूदगी सामने आती रही है। उप वनमंडलाधिकारी मणिकांत वर्मा ने बताया कि भारतीय पैंगोलिन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I में सूचीबद्ध संरक्षित वन्यजीव है। इसके शिकार, अवैध कब्जे और अवैध व्यापार सहित अन्य अपराधों पर कानून के तहत कार्यवाही का प्रावधान है।
    वन विभाग ने की अपील
    वन विभाग ने ग्रामीणों और आम नागरिकों से अपील की है कि घर, खेत या जंगल के आसपास कोई वन्यजीव दिखाई देने पर उसे पकड़ने, घेरने या छेड़ने का प्रयास न करें। वन्यजीव से सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए तत्काल वन विभाग को सूचना दें, ताकि प्रशिक्षित टीम द्वारा उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया जा सके।रेस्क्यू टीम से जुड़े जितेंद्र सारथी ने भी लोगों से वन्यजीव संरक्षण को सामुदायिक जिम्मेदारी मानते हुए संकट में फंसे वन्यजीव की सूचना तत्काल वन विभाग को देने की अपील की है।

    29 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये
    Next Article (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    Related Posts

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    09/29/2026

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    09/29/2026

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    09/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/29/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस यानी परफॉर्मेंस…

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.