Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बाईपास रोड में चौपाटी-फ्रुट मार्केट और डॉ. मुखर्जी परिसर पर बनी सहमति
    कोरबा

    (कोरबा) बाईपास रोड में चौपाटी-फ्रुट मार्केट और डॉ. मुखर्जी परिसर पर बनी सहमति

    By Vinod Mittal09/29/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में व्यापारियों और निगम अधिकारियों की हुई बैठक
    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल में पावर हाऊस रोड नहर पुल से राताखार बाईपास रोड पर प्रस्तावित फ्रुट मार्केट और चौपाटी तथा डॉ. मुखर्जी परिसर निर्माण के विषय पर त्रिपक्षीय वार्ता हुई। मामला अब कमिश्नर के फैसले पर टिका है।
    नगर पालिक निगम के द्वारा पावर हाउस रोड नहर के समीप जल संसाधन विभाग के नहर व नहर के पास स्थित भूमि पर मल्टी लेवल कार पार्किंग के साथ-साथ फ्रुट मॉर्केट, चौपाटी व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर का निर्माण प्रस्तावित है। उक्त वर्णित भूमि कुल ख.नं. 24, कुल रकबा 5.52 ए. का सीमांकन करने 23 सितंबर को प्रभावित 22 व्यापारियों और नगर निगम तथा जल संसाधन विभाग को पूर्व सूचना बाद राजस्व टीम पहुंची थी। पूर्व से विरोध और मंत्री लखन लाल देवांगन के निर्देश उपरांत सीमांकन पर रोक तो लगा दी गई किन्तु पूर्ण निराकरण लटका है।
    इस बीच मल्टीलेवल पार्किंग के समीप व्यापारिक प्रतिष्ठानों के सामने प्रस्तावित चौपाटी निर्माण पर आपत्ति एवं स्थल परिवर्तन हेतु चेम्बर ने पत्र लिखा। दुकानों के सामने चौपाटी विकसित किए जाने की प्रस्तावित योजना से स्थानीय व्यापारियों में गंभीर चिंता एवं असंतोष की स्थिति है।
    * बैठक दिया गया सुझाव
    कलेक्टर के निर्देश पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में बैठक की गई। नगर निगम की ओर से नीरज कौशिक, रुचि साहू एक अन्य अधिकारी की उपस्थिति रही। जिला चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष योगेश जैन, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश रामानी उपस्थित हुए। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय जायसवाल की भी उपस्थिति रही। प्रभावित व्यापारियों ने भी मौजूदगी दर्ज कराई। बैठक के दौरान तीनों निर्माण के प्रस्ताव को रखा गया जिस पर व्यापारियों ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि चौपाटी और फ्रूट मार्केट का निर्माण यहां कराए जाने से काफी दिक्कतें उत्पन्न होंगी। व्यापारियों को निगम की ओर से बताया गया कि उनके लिए 4 से 5 मीटर की सर्विस रोड दी जाएगी लेकिन व्यापारियों ने इसे अपर्याप्त बताया। फ्रुट मार्केट (फल बाजार और चौपाटी का पूर्ण विरोध किया गया, किंतु पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी परिसर के निर्माण पर सहमति दी गई।
    अजय जायसवाल के द्वारा सुझाव दिया गया कि फ्रूट मार्केट यदि विकसित करना है तो उसे सर्वमंगला उद्यान अथवा मौजूद पुलिस सहायता केंद्र परिसर में स्थापित कराया जा सकता है। चौपाटी के लिए व्यापारियों के दुकानों के सामने के अतिरिक्त कोई और जगह चयनित की जा सकती है। व्यापारियों ने यह भी सुझाव दिया कि पावर हाऊस रोड नहर मोड़ से अग्रसेन तिराहा के मध्य नहर विभाग की जो जमीन है, उनका उपयोग गार्डन विकसित कर किया जा सकता है।
    चूंकि निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय जिला से बाहर होने कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके। अपर कलेक्टर ने उनकी सहमति बगैर किसी भी तरह के निर्णय में असमर्थता जाहिर की। कमिश्नर के आने उपरांत उन्हें बैठक विवरण, व्यापारियों के प्रस्ताव और सुझावों से अवगत कराने के पश्चात ही किसी तरह का निर्णय लेने की बात कही गई है।

    29 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रात में घर घुसकर अधिवक्ता से मारपीट करने का आरोप
    Next Article (कोरबा) हृदय स्वास्थ्य पर संगोष्ठी और जागरूकता रैली आयोजित

    Related Posts

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    09/29/2026

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    09/29/2026

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    09/29/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/29/2026

    (कोरबा) कोल इंडिया बोनस पर 3 अक्टूबर को एपेक्स जेबीसीसीआई की बैठक-₹1.12 लाख भुगतान की उम्मीद

    कोरबा (मंथन) कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के कर्मचारियों के वर्ष 2026 के बोनस यानी परफॉर्मेंस…

    (कोरबा) गेवराबस्ती भूमि अधिग्रहण अंतर्गत 2913 प्रभावितों को मिलेगा 299.29 करोड़ मुआवजा ?…………..

    (कोरबा) भटकता हुआ पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन-किया गया सुरक्षित रेस्क्यू

    (कोरबा) पारंपरिक कला और पुश्तैनरफ्तार मिली कुम्हारों के चाक को, तैयार हो रहे मिट्टी के दीये

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.