* मुख्यमंत्री से मांगी सरकारी नौकरी
कोरबा (मंथन) जापान के आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ईरान को 37-34 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। टीम की सदस्य कोरबा जिले के पाली-तानाखार क्षेत्र के ग्राम केराकछार की संजू देवी यादव भी इस स्वर्णिम सफलता का हिस्सा रहीं।
संजू देवी यादव की उपलब्धि पर कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने उन्हें और पूरी भारतीय महिला कबड्डी टीम को बधाई दी। सांसद श्रीमती महंत ने कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश के साथ छत्तीसगढ़ और कोरबा का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। सांसद श्रीमती महंत ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और खेल मंत्री से संजू देवी के लिए योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी देने की मांग की हैं। सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने संजू देवी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन का भरोसा दिलाया।
29 सितंबर / मंथन मित्तल





