Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

    (कोरबा) सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

    (कोरबा) 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन
    कोरबा

    (कोरबा) पुरानी पेंशन की मांग को लेकर अधिकार मंच ने कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को सौंपा संयुक्त ज्ञापन

    By Vinod Mittal09/27/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * ओपीएस बहाली के लिए विशेष पहल का आग्रह
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर प्रदेशभर में अभियान जारी है। इसी क्रम में रविवार को विद्युत अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री एवं कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर संयुक्त ज्ञापन सौंपा। अधिकार मंच ने मंत्री से विद्युत कंपनियों के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल कराने की दिशा में शासन और कंपनी प्रबंधन स्तर पर पहल करने की मांग की।
    अधिकार मंच के प्रतिनिधियों ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू हुए लंबा समय बीत चुका है, लेकिन छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अधिकारी-कर्मचारी अभी भी इसके लाभ से वंचित हैं। मंच के अनुसार ऊर्जा विभाग की ओर से 6 अक्टूबर 2023 को विद्युत कंपनियों में पुरानी पेंशन लागू करने के संबंध में सैद्धांतिक सहमति दी जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद अब तक ओपीएस बहाली का औपचारिक आदेश जारी नहीं हुआ है।
    मुलाकात के दौरान अधिकार मंच ने प्रदेशव्यापी अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि कोरबा विधानसभा क्षेत्र में ही करीब 3 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना से वंचित हैं। वहीं पूरे छत्तीसगढ़ में यह संख्या करीब 8,500 से 9,000 अधिकारी-कर्मचारियों के बीच बताई गई। मंच ने मंत्री से इस मामले में सार्थक पहल करते हुए शासन और विद्युत कंपनी प्रबंधन के स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए विशेष प्रयास करने का आग्रह किया।
    कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने प्रतिनिधिमंडल को सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह की आंतरिक बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस बैठक में उनकी ओर से विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली का विषय रखा जाएगा। मंत्री ने यह भी बताया कि 30 सितंबर को प्रदेश शासन की कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। उन्होंने अधिकार मंच के प्रतिनिधियों को सुझाव दिया कि कैबिनेट बैठक में ऊर्जा विभाग और कंपनी प्रबंधन की ओर से पुरानी पेंशन बहाली संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत कराने के लिए मंच को भी अपने स्तर पर प्रयास करना चाहिए।
    अधिकार मंच के प्रतिनिधियों के अनुसार कैबिनेट मंत्री ने उनकी मांग पर अपनी ओर से भरपूर प्रयास करने का आश्वासन दिया है। मंच ने स्पष्ट किया कि यदि उनकी मांग पर जल्द निर्णय नहीं होता है तो आंदोलन को आगे विस्तार दिया जाएगा। विद्युत अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली अधिकार मंच लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर विद्युत कंपनी प्रबंधन और प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी मांग रख रहा है।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान अभियंता संघ, आरक्षित वर्ग अधिकारी-कर्मचारी संघ, पत्रोपाधि अभियंता संघ, डॉक्टर्स एसोसिएशन, ऑफिसर्स एसोसिएशन, फेडरेशन-01, इंटक-56, बिजली उत्पादन कर्मचारी संघ और कर्मचारी जनता यूनियन समेत अधिकार मंच में शामिल विभिन्न संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्युत अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

    27 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) नहाने निकले युवक का संदिग्ध हालत में नाले में मिला शव
    Next Article (कोरबा) बायोफ्लॉक मछली पालन से शारदा कौशिक को मिला आय का नया सहारा

    Related Posts

    (कोरबा) मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

    09/27/2026

    (कोरबा) सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

    09/27/2026

    (कोरबा) 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    09/27/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/27/2026

    (कोरबा) मतदान केन्द्रों में इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ईएलसी के गठन एवं मतदाता जागरूकता अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु 28 सितम्बर से बूथ लेवल अधिकारियों बीएलओ का प्रशिक्षण आयोजित

    कोरबा (मंथन भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर…

    (कोरबा) सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में कोरबा के युवाओं को अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर

    (कोरबा) 30 सितंबर तक राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी

    (कोरबा) नन्हे हाथों तक पहुँचेंगी समाज की स्नेह भरी सौगातें

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.