कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल के सीतामणी क्षेत्र अंतर्गत गोकुलगंज बस्ती में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 20 वर्षीय युवक का शव उसके घर की छत पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला हैं। मृतक की पहचान निखिल यादव के रूप में की गयी हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य घर की छत पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने लोहे के एंगल से निखिल का शव लटका हुआ देखा। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्यवाही पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मौत से पहले की परिस्थितियों और घटना के पीछे के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है।
25 सितंबर / मंथन मित्तल





