* कर्ज और खेती के बोझ से था परेशान
कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बागबुड़ा में एक कृषक ने जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन कर लिया। मृतक की पहचान 55 साल के परदेसी राम कंवर के रूप में की गयी हैं। परिजनों के मुताबिक, वह कर्ज और खेती का काम अकेले संभालने के कारण परेशान रहता था।
कृषक के बेटे ने बताया कि परिवार में 3 बेटे और 1 बेटी हैं। परिवार के पास करीब 3 एकड़ जमीन है। खेती का पूरा काम वह अकेले ही करते थे। परिजनों के मुताबिक उस पर करीब 30 हजार रुपए का कर्ज भी था। कर्ज और अकेले खेती संभालने के दबाव के चलते वह परेशान रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने परिवार से इस बारे में ज्यादा बात नहीं की थी।
उसके बेटे ने बताया कि उसने जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन कर लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत चिकित्सालय लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
24 सितंबर / मंथन मित्तल





