Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप
    कोरबा

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    By Vinod Mittal09/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 10 वाहनों पर हुई कार्यवाही अंतर्गत वसूला गया ₹22,300 का चालान
    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। जिले परिवहन अधिकारी ने स्वयं टीम के साथ विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में सघन वाहन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों पर कार्यवाही की। इस दौरान विभाग ने कुल ₹22,300 का चालान वसूल किया, जबकि एक वाहन को परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया।
    जांच अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की बारीकी से जांच की। जांच में नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की गई।
    परिवहन विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात एवं परिवहन नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग का कहना है कि जांच अभियान का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करना और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना भी है। जिला परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया की जिले के अलग-अलग क्षेत्रों और मार्गों पर वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। लगातार हो रही जांच से वाहन चालकों में दस्तावेज दुरुस्त रखने और परिवहन नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।

    24 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर
    Next Article (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    Related Posts

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    09/24/2026

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    09/24/2026

    (कोरबा) हाईटेंशन-तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा मजदूर छत से गिरा-भर्ती

    09/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/24/2026

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    * कर्ज और खेती के बोझ से था परेशान कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के…

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    (कोरबा) हाईटेंशन-तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा मजदूर छत से गिरा-भर्ती

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.