Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर
    कोरबा

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    By Vinod Mittal09/24/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्‍ट्रीय मुख्यालय द्वारा द्वारा यूथ-लेड एक्शन ऑन क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के तहत नॉर्थ ईस्टर्न एवं ईस्टर्न रीजन के लिए नेशनल लेवल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स का आयोजन 15 से 19 सितंबर तक मेघालय के शिलांग स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, मेघालय मुख्यालय, पाइन माउंट रिज में किया गया। इस राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में कोरबा, छत्तीसगढ़ की यूनिट लीडर अंकिता सामल का चयन नेशनल स्टाफ मेंबर एवं फैसिलिटेटर के रूप में किया गया।
    पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को जलवायु परिवर्तन के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के लिए ग्रुप आधारित गतिविधियां, इंटरैक्टिव सेशन, प्रायोगिक प्रशिक्षण, जागरूकता गतिविधियां और फील्ड विजिट आयोजित किए गए। गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने जलवायु परिवर्तन से जुड़ी चुनौतियों को समझने के साथ-साथ प्रकृति के साथ जुड़ाव और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को भी अनुभव किया।
    कार्यक्रम के दौरान क्लाइमेट अवेयरनेस, टीमवर्क, युवाओं की भागीदारी और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सार्थक कार्रवाई जैसे विषयों पर विशेष रूप से कार्य किया गया। प्रतिभागियों को अपने अनुभव साझा करने, नए विचारों को समझने और युवाओं को जलवायु कार्रवाई के लिए प्रेरित एवं सक्षम बनाने के आवश्यक कौशल विकसित करने का अवसर मिला। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरबा की युवा असिस्टेंड गाइड केप्टिन अंकिता सामल ने नेशनल स्टाफ टीम में फैसिलिटेटर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
    इस भूमिका के तहत उन्होंने प्रशिक्षण सत्रों के संचालन एवं सह-समन्वय में योगदान दिया और अपने अनुभवों को देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रशिक्षकों के साथ साझा किया। राष्ट्रीय स्टाफ टीम का हिस्सा बनने से अंकिता को विभिन्न राज्यों से आए प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों के साथ सीखने, अनुभवों का आदान-प्रदान करने और यूथ-लेड क्लाइमेट एक्शन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिला। कार्यक्रम का समन्वयन सुश्री जयश्री वाघमारे के नेतृत्व में किया गया। नेशनल स्टाफ टीम के सदस्यों ने प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

    24 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाईटेंशन-तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा मजदूर छत से गिरा-भर्ती
    Next Article (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    Related Posts

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    09/24/2026

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    09/24/2026

    (कोरबा) हाईटेंशन-तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा मजदूर छत से गिरा-भर्ती

    09/24/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/24/2026

    (कोरबा) कृषक ने किया जहरीले खाद्य पदार्थ का सेवन-इलाज के दौरान तोड़ा दम

    * कर्ज और खेती के बोझ से था परेशान कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग के…

    (कोरबा) परिवहन विभाग की सघन जांच से मचा अंचल में हड़कंप

    (कोरबा) क्लाइमेट चेंज प्रोजेक्ट के नेशनल ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स में अंकिता बनीं नेशनल स्टाफ मेंबर

    (कोरबा) हाईटेंशन-तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसा मजदूर छत से गिरा-भर्ती

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.