Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
    कोरबा

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    By Vinod Mittal09/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * जिले भर में कुल 5 लाख 50 हजार दीये प्रज्वलित करने का लक्ष्य
    * 11 प्रमुख स्थलों पर आयोजित होंगे वृहद कार्यक्रम
    * मुख्य कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सह कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन होंगे शामिल
    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित किए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” की प्रथम पहल के रूप में 17 सितंबर 2026 की संध्या को जिला कोरबा में “आशीर्वाद का दीया” कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वाकांक्षी आयोजन का मुख्य उद्देश्य विगत 25 वर्षों की जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करना तथा “विकसित भारत 2047” के सामूहिक संकल्प के साथ प्रत्येक नागरिक तक जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है।
    जिला प्रशासन द्वारा कोरबा जिले के समस्त नगर निकायों एवं जनपद क्षेत्रों में 11 प्रमुख कार्यक्रम स्थल चिन्हित किए गए हैं, जहाँ सामूहिक दीप प्रज्वलन का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के प्रत्येक परिवार स्तर पर दीप प्रज्वलन कराया जाएगा तथा राशन दुकानों, आरोग्य मंदिरों और गैस केंद्रों के माध्यम से दीयों का वितरण सुनिश्चित किया जाएगा। योजना के सफल संचालन हेतु जिले की 25 ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत दीप प्रज्वलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
    इस वृहद अभियान के अंतर्गत पूरे जिले में कुल 5,50,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इनमें से 1,17,700 दीये जिले के 11 मुख्य स्थलों पर जलाए जाएंगे। मुख्य स्थलों में नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटा घर चौक पर 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, नगर पालिका कटघोरा के राधासागर तालाब एवं शिव मंदिर परिसर, बांकी मोंगरा के गजरा ग्राउंड तथा दीपका के राधा सागर तालाब व पुष्प वाटिका में 11,000-11,000 दीये जलाए जाएंगे।
    इसी क्रम में जनपद कोरबा के ग्राम पंचायत जामबाहर (प्राथमिक शल्य परिसर), जनपद कटघोरा के ढेलवाडीह (पंचायत भवन परिसर), नगर पंचायत छुईकला (छुरी) के हनुमान मंदिर व त्रिगुण तालाब, जनपद पाली कार्यालय परिसर, जनपद करतला के पीएम श्री विद्यालय परिसर तथा जनपद पोंडी-उपरोड़ा के एकलव्य परिसर में 5,100-5,100 दीये प्रज्वलित होंगे। वहीं, नगर पंचायत पाली कार्यालय भवन व शिव मंदिर परिसर में 3,100 दीये जलाए जाएंगे।
    आयोजन के सुचारू संचालन के लिए जिला, विकासखंड, क्लस्टर तथा पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारियों को नामांकित किया गया है। सभी मुख्य स्थलों एवं पारिवारिक स्तर के आयोजनों की फोटोग्राफी कर उन्हें निर्धारित हैशटैग, फ्रेम एवं लोगो के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस पावन अवसर पर सहभागिता दर्ज कराने की अपील की है।
    * कैबिनेट मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखन लाल देवांगन मुख्य कार्यक्रम में होंगे शामिल
    नगर निगम कोरबा अंतर्गत घंटाघर चौक पर शाम 7 बजे 51,000 दीये प्रज्वलित किए जाएंगे। कोरबा विधायक सह कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन इस मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।

    17 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सरकारी नौकरी का मोह त्याग स्वरोजगार से संवारी किस्मत
    Next Article (कोरबा) वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें -सांसद श्रीमती महंत

    Related Posts

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) उरगा मुख्य मार्ग पर हाइड्रा वाहन चालक का मिला शव-सिविल लाइन पुलिस जांच में जुटी

    कोरबा (मंथन) कोरबा-चांपा राष्ट्रीय राजमार्ग अंतर्गत उरगा मुख्य मार्ग पर एक हाइड्रा वाहन चालक की…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.