Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) दम तोड़ते परंपरागत व्यवसाय को पीएम विश्वकर्मा योजना ने दी नई जिंदगी
    कोरबा

    (कोरबा) दम तोड़ते परंपरागत व्यवसाय को पीएम विश्वकर्मा योजना ने दी नई जिंदगी

    By Vinod Mittal09/17/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कुम्हार रामकुमार की बढ़ी आमदनी
    * पहले जूझते थे पुराने चाक और सीमित आमदनी से
    * अब इलेक्ट्रॉनिक चाक और आधुनिक टूल से तेजी से तैयार कर रहे मिट्टी के बर्तन
    कोरबा (मंथन) मिट्टी को आकार देकर घड़े, सुराही, दीये, गुल्लक और खिलौने बनाने की कला कुम्हार रामकुमार प्रजापति को विरासत में मिली है। कई पीढ़ियों से उनके परिवार की आजीविका इसी पारंपरिक व्यवसाय से चलती आई है। लेकिन बदलते समय के साथ जब इस कला को अपेक्षित बाजार और प्रोत्साहन नहीं मिला तो कभी रामकुमार को लगने लगा था कि जिस कुम्हारी कला को उन्होंने पीढ़ियों से संभालकर रखा है, शायद अब उससे नाता तोड़ना पड़ेगा। आज प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के सहयोग से उनके इसी पारंपरिक व्यवसाय को नई ऊर्जा मिली है और उनके मन में फिर से उम्मीद जगी है।
    पाली विकासखंड के ग्राम मादन निवासी रामकुमार प्रजापति बताते हैं कि पहले उनके पास मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए वही पुराना हाथ वाला चाक और औजार थे, जिनका उपयोग उनके दादा-परदादा किया करते थे। हाथ से चाक चलाने में अधिक मेहनत और समय लगता था। सीमित समय में कम संख्या में ही बर्तन तैयार हो पाते थे। आमदनी भी इतनी नहीं होती थी कि वे आधुनिक चाक और नए औजार खरीद सकें।
    रामकुमार के लिए परेशानी उस समय और बढ़ गई, जब बाजार में सामान बेचने के दौरान तेज आंधी के कारण उनकी झोपड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और उनका दायां पैर बुरी तरह चोटिल हो गया। इस घटना के बाद वे ठीक से खड़े होकर काम भी नहीं कर पा रहे थे। व्यवसाय में कम आमदनी और किसी तरह के प्रोत्साहन का अभाव उनके उत्साह को लगातार कम कर रहा था। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने कुम्हारी के पारंपरिक व्यवसाय को छोड़ने का मन बना लिया था।
    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना की जानकारी रामकुमार को मिली। उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया। उद्योग विभाग द्वारा उनके कार्य का चिन्हांकन किया गया और लाइवलीहुड कॉलेज में उन्हें एक सप्ताह का प्रशिक्षण दिया गया।
    प्रशिक्षण के दौरान उन्हें स्टायफंड भी मिला। रामकुमार बताते हैं कि प्रशिक्षण के दौरान उन्हें 4 हजार रुपये की सहायता राशि मिली। इससे उन्हें यह भरोसा मिला कि सरकार उनके हुनर और मेहनत को पहचान रही है। योजना के तहत उनका पीएम विश्वकर्मा पहचान पत्र भी बनाया गया, जिसे वे अपने लिए नई पहचान और सम्मान का प्रतीक मानते हैं।
    अब रामकुमार के हाथों में पुराने चाक की जगह इलेक्ट्रॉनिक चाक और आधुनिक टूल किट है। इलेक्ट्रॉनिक चाक की मदद से वे कम मेहनत में पहले की तुलना में अधिक तेजी से मिट्टी के बर्तन तैयार कर पा रहे हैं। हाथ से चाक चलाने में जहां अधिक शारीरिक श्रम और समय लगता था, वहीं अब आधुनिक उपकरणों से काम आसान और गति तेज हो गई है। इससे उत्पादन बढ़ाने के साथ बाजार की मांग के अनुसार सामान तैयार करना भी संभव हो रहा है।
    रामकुमार बताते हैं कि पहले एक दिन में सीमित संख्या में ही बर्तन तैयार हो पाते थे और शारीरिक मेहनत भी अधिक करनी पड़ती थी। अब इलेक्ट्रॉनिक चाक से काम आसान हो गया है और कम समय में अधिक सामान तैयार कर पा रहे हैं। इससे उनकी आमदनी बढ़ाने की संभावनाएं भी मजबूत हुई हैं।
    पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से उन्हें बिना गारंटर ऋण सुविधा की जानकारी और अवसर भी मिला है। रामकुमार का कहना है कि इस सुविधा से उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने, आवश्यक संसाधन जुटाने और कुम्हारी के काम को आधुनिक रूप देने का भरोसा मिला है। भविष्य में वे अपने काम का विस्तार कर अधिक मात्रा में मिट्टी के उत्पाद तैयार कर बाजार में बेचने की योजना बना रहे हैं।
    रामकुमार वर्तमान में पाली क्षेत्र के विभिन्न बाजारों में अपनी दुकान लगाकर मिट्टी से तैयार सामान बेचते हैं। यही उनकी आजीविका का प्रमुख आधार है। वे कहते हैं कि जिस व्यवसाय को कभी छोड़ने का मन बना लिया था, उसी काम को अब नए उत्साह और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।
    रामकुमार प्रजापति प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं कि “पहले लगता था कि पुराने औजारों और कम आमदनी के कारण कुम्हारी का काम छोड़ना पड़ेगा। अब सरकार से प्रशिक्षण, औजार और आगे बढ़ने का अवसर मिला है। इससे अपने पुश्तैनी काम को नए तरीके से करने का हौसला मिला है।”
    रामकुमार की कहानी बताती है कि पारंपरिक हुनर को यदि आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण और सरकारी प्रोत्साहन का साथ मिल जाए तो पुरानी कला भी नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ सकती है। पहले जहां पुराने चाक, सीमित उत्पादन और कम आमदनी के कारण भविष्य अनिश्चित नजर आता था, वहीं अब आधुनिक उपकरण, प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग ने उनके हाथों के हुनर को नई रफ्तार और नई उम्मीद दी है।

    17 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) आग की तपिश से ज्यादा तकलीफदेह थी गर्मी में पानी की मार-अब आंगन में बहती है नल की धार
    Next Article (कोरबा) सरकारी नौकरी का मोह त्याग स्वरोजगार से संवारी किस्मत

    Related Posts

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    09/17/2026

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    09/17/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/17/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के सभी विद्यालयों में होंगी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं

    * 18 सितंबर को चित्रकला प्रतियोगिता * 19 सितंबर को चित्र प्रदर्शनी एवं भाषण प्रतियोगिता…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान’ अंतर्गत 17 सितंबर को जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’

    (कोरबा) जिले की पांच चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में निकाली जाएगी वृहद नशामुक्ति रैली

    (कोरबा) वीबीजीरामजी के तहत पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें -सांसद श्रीमती महंत

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.