कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में बजरंग दल के द्वारा पाली प्रखंड स्तर पर एक बैठक का आयोजन ग्यारहवीं सदी के ऐतिहासिक आस्था स्थल महादेव मंदिर परिसर में की गई। जिले के प्रमुख पदाधिकारी राणा मुखर्जी इस बैठक में शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार संगठन विस्तार के साथ-साथ अब तक के कार्यों पर चर्चा और समीक्षा उक्त बैठक में की गई। संगठन की गतिविधियों के बारे में सभी को जानकारी दे फीडबैक प्राप्त किया गया। क्षेत्र में कार्य संपादन के दौरान होने वाली व्यावहारिक दिक्कतों के बारे में जानकारी ली गयी। कुछ समस्याओं से जुड़े सवाल का समाधान भी किया गया। बताया गया कि हिंदू समाज की सुरक्षा को लेकर बैठक में चिंतन के साथ संकल्प लिया गया। प्रखंड स्तर पर काम करने वाले सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बैठक में शामिल रहे।
15 सितंबर / मंथन मित्तल





