Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी
    कोरबा

    (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कोरबा रेलवे क्षेत्र का किया दौरा
    * कर्मचारियों और एसईसीएल अधिकारियों के साथ हुई बैठक
    कोरबा (मंथन) बिलासपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) राकेश रंजन ने कोरबा रेलवे क्षेत्र का दौरा किया। एआरएम कार्यालय में कर्मचारियों और एसईसीएल अधिकारियों के साथ बैठक के बाद उन्होंने रेलवे चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने कमरों की दीवारों में सीपेज और बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की शिकायत की। समस्या पर अधिकारियों के संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाई।
    डीआरएम ने साथ मौजूद चांपा एडीईएन और आईओडब्ल्यू से चिकित्सालय की छत से पानी टपकने की समस्या के बारे में जानकारी मांगी। अधिकारियों ने छत पर पत्ते जमा होने को इसका कारण बताते हुए सफाई कराने की बात कही। इस जवाब से असंतुष्ट डीआरएम ने सवाल किया। डीआरएम ने स्वयं छत पर जाकर स्थिति देखने की बात कही। इस पर अधिकारियों ने सीढ़ी उपलब्ध नहीं होने की बात कही। इसे लेकर डीआरएम ने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया। शाम 6:13 बजे डीआरएम राकेश रंजन और एडीआरएम के. श्रीनिवास शिवनाथ एक्सप्रेस से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। दौरे के दौरान पिटलाइन को लेकर पूछे गए सवाल पर डीआरएम ने स्पष्ट किया कि कोरबा की पिटलाइन अधूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि पिटलाइन का काम पूरा हो चुका है और वहां सेकेंडरी मेंटेनेंस किया जा रहा है।
    डीआरएम के मुताबिक, प्रायमरी मेंटेनेंस के लिए आवश्यक संसाधन और पर्याप्त मैनपावर उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रेनों का पीएम (प्रिवेंटिव मेंटेनेंस) वहां नहीं हो पा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिटलाइन के अधूरे होने की बात सही नहीं है, बल्कि प्रायमरी मेंटेनेंस के लिए आवश्यक संसाधनों और कर्मचारियों की कमी मुख्य वजह है।
    डीआरएम राकेश रंजन और एडीआरएम के. श्रीनिवास सडक़ मार्ग से कोरबा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इसके बाद एआरएम कार्यालय में दोपहर लगभग डेढ़ बजे तक कर्मचारियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। इसके बाद सेकेंड एंट्री पर स्थित कोल साइडिंग से जुड़ी समस्याओं को लेकर एसईसीएल अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डीआरएम ने रेल संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों से भी चर्चा की और उनकी बात सुनी।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) पिकअप में लावारिस हालत में मिला कबाड़
    Next Article (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    Related Posts

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    09/14/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    09/14/2026

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    कोरबा (मंथन) नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संगठन विस्तार करते हुए कोरबा जिले में नई…

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.