Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) पिकअप में लावारिस हालत में मिला कबाड़
    कोरबा

    (कोरबा) पिकअप में लावारिस हालत में मिला कबाड़

    By Vinod Mittal09/14/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) जानकारी के अनुसार एनटीपीसी-जमनीपाली के धनरास राखड़ डेम में राखड़ सप्लाई लाइन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पुराने लोहे के पाइप चोरी होने का मामला सामने आया है। स्टॉक में रखे छोटे-बड़े 9 नग लोहे के पाइप, जिनका वजन करीब 2500 किलो और कीमत करीब 35 हजार रुपए बताई गई है, चोरी होने की रिपोर्ट कटघोरा थाने में दर्ज कराई गई है। उक्त चोरी के पाइप एक पिकअप वाहन में लावारिस हालत में मिलने के बाद उनकी तस्दीक की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
    एक निजी कंपनी को एनटीपीसी द्वारा क्षतिग्रस्त पाइप निकालकर नए पाइप लगाने का काम दिया गया है। इसके तहत राखड़ सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले पुराने पाइपों को निकालकर धनरास राखड़ डेम में एक स्थान पर स्टॉक किया गया था। 10 सितंबर को एनटीपीसी राखड़ डेम प्रबंधन कार्यालय से कटघोरा पुलिस की कार्रवाई की जानकारी मिली। बताया गया कि थाना कटघोरा में धारा 106 बीएनएसएस के तहत एक पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 12 बीआर 1997 को जप्त किया गया है, जिसमें पुराने इस्तेमाल किए हुए लोहे के पाइप लदे हुए हैं।
    इसके बाद अभय कुमार सिंह ने धनरास राखड़ डेम पहुंचकर कंपनी द्वारा स्टॉक किए गए पुराने पाइपों की जांच की। जांच में स्टॉक से 9 नग छोटे-बड़े लोहे के पाइप गायब मिले। इनका वजन करीब 2500 किलो बताया गया। अभय कुमार सिंह कटघोरा थाना पहुंचे और वहां जप्त पिकअप वाहन को देखा। वाहन में भरे पाइपों की पहचान करते हुए उन्होंने बताया कि ये वही पुराने इस्तेमाल किए हुए पाइप हैं, जिन्हें उनकी कंपनी ने एनटीपीसी राखड़ डेम से निकालकर स्टॉक किया था।
    रिपोर्ट के अनुसार पिकअप वाहन के चालक द्वारा एनटीपीसी धनरास राखड़ डेम में राखड़ सप्लाई में इस्तेमाल किए गए पुराने लोहे के पाइपों को चोरी कर ले जाने की बात कही गई है। पाइपों की तस्दीक के बाद कटघोरा पुलिस ने अभय कुमार सिंह की रिपोर्ट पर पिकअप वाहन के चालक के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

    14 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) महाविद्यालयो में 19 सितंबर तक बढ़ी दाखिले की तारीख -तीन दिन छुट्टी के कारण विद्यार्थियों के पास सीमित समय * खाली सीटें भरना बनी चुनौती
    Next Article (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    Related Posts

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    09/14/2026

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    09/14/2026

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    09/14/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/14/2026

    (कोरबा) संजय पाण्डेय बने नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष

    कोरबा (मंथन) नरेंद्र मोदी विचार मंच ने संगठन विस्तार करते हुए कोरबा जिले में नई…

    (कोरबा) मादक द्रव्य पदार्थ का सेवन कर नशे में धारदार हथियार लेकर युवक ने किया हंगामा-सड़क पर लहराई तलवार-गिरफ्तार

    (कोरबा) हाउसिंग बोर्ड अंतर्गत एलटी तार में हुआ शॉर्ट सर्किट

    (कोरबा) रेलवे चिकित्सालय में अव्यवस्था पर डीआरएम ने जताई नाराजगी

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.