* विद्या भारती का अभियान 25 सितंबर को आहूत
कोरबा (मंथन) विद्या भारती संस्थान के द्वारा प्रदेश स्तर पर वंदे मातरम गायन का आयोजन 25 सितंबर को किया जा रहा है। विद्यार्थी आचार्य और नागरिक मिलकर 5 लाख की संख्या में यह गायन करेंगे। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उपलब्धि दर्ज कराई जाएगी।
जानकारी में बताया गया कि वंदे मातरम गन के 150 साल पूरे होने के उपलक्ष में 25 सितंबर को यह वृहद कार्यक्रम आहूत किया गया हैं। विद्या भारती के अंतर्गत संचालित प्रदेश के 1100 से अधिक सरस्वती विद्यालय में अध्ययन करने वाले 3 लाख से ज्यादा इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके अतिरिक्त इन्हीं संस्थानों में अध्यापन कराने वाले आचार्य, विद्यार्थियों के अभिभावक, कर्मचारी और जल सामान्य भी इस अभियान का हिस्सा बनेंगे। वंदे मातरम को जन-जन का हिस्सा बने और उनके भीतर राष्ट्र गौरव की भावना का जागरण करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। विद्या भारती ने इस आयोजन को खास बनाने के लिए अपनी ओर से योजना बनाई है और इस पर काम को जारी रखा है। सभी स्थानों पर इसे लेकर जन जागरण भी किया जा रहा है। इसके माध्यम से जन सामान्य की भागीदारी भी इस आयोजन में करने का प्रयास है।
10 सितंबर / मंथन मित्तल





