Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मानिकपुर कोयला खदान से हनुमान चौक के रास्ते पर कीचड़ से बढ़ी परेशानी
    कोरबा

    (कोरबा) मानिकपुर कोयला खदान से हनुमान चौक के रास्ते पर कीचड़ से बढ़ी परेशानी

    By Vinod Mittal09/05/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) कोरबा एरिया की मानिकपुर खदान क्षेत्र से होकर हनुमान चौक की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाली का शिकार है। सडक़ की हालत ऐसी हो गई है कि कई हिस्सों में सडक़ कम और कीचड़ का कब्जा अधिक नजर आता है। इसी मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में भारी वाहनों की आवाजाही होने के कारण समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश के दौरान स्थिति और बिगड़ जाती है तथा कीचड़ में ट्रक-ट्रेलर फंसने से जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।
    मानिकपुर खदान का आगामी समय में विस्तार प्रस्तावित बताया जा रहा है। फिलहाल खदान में मौजूदा क्षमता के अनुरूप कोयला खनन एवं परिवहन संबंधी गतिविधियां जारी हैं। एसईसीएल प्रबंधन की ओर से कोयला परिवहन के लिए आउटसोर्सिंग कंपनियों के साथ-साथ निजी ट्रांसपोर्टरों को भी काम में लगाया गया है। इसके चलते प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में कोयला लदे वाहन इस मार्ग से होकर अलग-अलग क्षेत्रों के लिए आवागमन करते हैं। बताया गया कि लगातार बारिश और पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण मार्ग के कई हिस्सों में भारी मात्रा में कीचड़ जमा हो गया है। भारी वाहनों के लगातार आवागमन से सडक़ की स्थिति और खराब होती जा रही है। कई बार वाहन कीचड़ में फंस जाते हैं, जिसके कारण पीछे आने वाले वाहनों की कतार लग जाती है और यातायात प्रभावित होता है।
    ट्रक-ट्रेलर से जुड़े लोगों का कहना है कि सडक़ की खराब स्थिति के कारण वाहनों के टायर, सस्पेंशन और अन्य कल-पुर्जों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है। इससे वाहनों में टूट-फूट की शिकायत बढ़ रही है और परिवहन लागत भी बढ़ रही है। चालकों को कीचड़ भरे हिस्सों से वाहन निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। स्थानीय स्तर पर यह बात सामने आई है कि मानिकपुर खदान क्षेत्र में बरसाती पानी और अन्य जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए ड्रेनेज निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। बताया गया कि इसके लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है और कई करोड़ रुपये की लागत का कार्य स्वीकृत किया गया है। हालांकि, इसके बाद जमीनी स्तर पर काम की स्थिति क्या है, इसे लेकर स्पष्टता नहीं है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि केवल सडक़ की ऊपरी सतह को सुधारने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। जब तक क्षेत्र से पानी की निकासी के लिए प्रभावी ड्रेनेज व्यवस्था विकसित नहीं की जाती, तब तक बारिश के मौसम में सडक़ पर कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहने की आशंका है।
    * स्थायी समाधान की मांग
    मानिकपुर खदान क्षेत्र में कोयला उत्पादन और परिवहन गतिविधियों को देखते हुए इस मार्ग का महत्व काफी अधिक है। ऐसे में लंबे समय से खराब पड़े मार्ग को दुरुस्त करने के साथ ही जल निकासी की स्थायी व्यवस्था किए जाने की आवश्यकता है। वाहन चालकों का कहना है कि सडक़ की मरम्मत और ड्रेनेज निर्माण का काम जल्द शुरू होने से न केवल परिवहन व्यवस्था सुचारू होगी, बल्कि वाहनों के फंसने और बार-बार जाम लगने की समस्या से भी राहत मिल सकेगी।

    05 सितंबर / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रामपुर क्षेत्र में अचानक आ धमके 15 हाथियों ने रौंदी फसल
    Next Article (कोरबा) चलते ट्रक के साथ कोरबा पहुंचा दुर्लभ ‘फ्लाइंग स्नेक’

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.