* सेमरहा व मड़ई में दंतैलों ने तोड़े मकान
कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के कटघोरा एवं कोरबा वन मंडल में हाथी समस्या लगातार बनी हुई है। जहां रायगढ़ जिले के छाल रेंज से अचानक आ धमके 15 हाथियों के दल ने कोरबा वन मंडल अंतर्गत करतला रेंज के रामपुर गांव में उत्पात मचाते हुए बड़ी मात्रा में धान की फसल को रौंद दिया।
जानकारी के अनुसार कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में दंतैल हाथी का आतंक जारी है दंतैल हाथी ने रेंज के ग्राम सेमरहा में पहुंचकर एक ग्रामीण के मकान को ढाहा दिया, जिससे उन्हें भरी बरसात में परिवार सहित बेघर होना पड़ा है। जानकारी के अनुसार 15 हाथियों का दल छाल रेंज से अचानक कोरबा वन मंडल पहुंचा और यहां के करतला रेंज में स्थित ग्राम रामपुर में उत्पात मचाते हुए ग्रामीणों की धान की फसल को पैरों तले रौंद दिया जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ा है। बताया जा रहा हैं की हाथी रातभर क्षेत्र में उत्पात मचाते रहें लेकिल सुबह होने से पहले आगे का रूख किया। और छाल रेंज में लौटने के बाद जंगल में आराम करने लगा। उधर कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में 14 हाथियों का दल सक्रिय है। इस दल में एक दंतैल हाथी भी है। जो झुड़ से अलग होकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंच जाता है। बीती रात यह दंतैल एक बार फिर झुड़ से अलग हुआ और रेंज के ग्राम सेमरहा पहुंचने के साथ एक ग्रामीण के घर को निशाना बनाते हुए तोड़ दिया। जिससे ग्रामीण का परिवार बेघर हो गया।
केंदई रेंज में राष्ट्रीय राजमार्ग पर बार-बार पहुंच कर रफ्तार को थामने वाला लोनर हाथी बीती रात कांपा नवापारा परिसर से एमता नगर रेंज के मड़ई पहुंच गया और यहां फुलसुंदरी नामक महिला के मकान को क्षतिग्रस्त करने के साथ सफल को रौंदते हुए बंजारी परिसर का रूख कर लिया हाथियो द्वारा जिले में लगातार फसल रौंदे जाने घर व अन्य समत्तियों को नुकसान पहुंचाने से ग्रामीणों में दहशत का माहोल है।
05 सितंबर / मंथन मित्तल





