Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) तेज बारिश के बीच उत्साह से निकली स्वतंत्रता दौड़-सद्भावना एवं एकता का दिया संदेश
    कोरबा

    (कोरबा) तेज बारिश के बीच उत्साह से निकली स्वतंत्रता दौड़-सद्भावना एवं एकता का दिया संदेश

    By Vinod Mittal08/15/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    (कोरबा) तेज बारिश के बीच उत्साह से निकली स्वतंत्रता दौड़-सद्भावना एवं एकता का दिया संदेश
    * कलेक्टर श्री दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को किया रवाना
    * प्रतिभागियों का बढ़ाया उत्साह
    कोरबा (मंथन) जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना, एकता एवं भाईचारे का संदेश देने के लिए 14 अगस्त को स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। तेज बारिश के बीच भी जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों, खिलाड़ियों, युवाओं एवं नागरिकों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता निभाई।
    कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सीएसईबी फुटबॉल मैदान कोरबा से स्वतंत्रता दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दौड़ सीएसईबी फुटबॉल मैदान से प्रारंभ होकर ट्रांसपोर्ट नगर चौक होते हुए वापस सीएसईबी ग्राउंड में पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जिलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक ने दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
    कलेक्टर श्री दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री तिवारी ने कहा कि आज की स्वतंत्रता दौड़ में जिस उत्साह और उमंग के साथ सभी ने सहभागिता निभाई है, उसी प्रकार सभी के जीवन में भी उत्साह, उमंग और भाईचारा बना रहे। देश की एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी आपसी भाईचारे, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करते हुए समाज में एकता एवं सद्भावना का वातावरण बनाए रखने में अपना योगदान दें।
    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन ने कहा कि तेज बारिश में भी सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और जोश के साथ स्वतंत्रता दौड़ में सहभागिता निभाई। यह युवाओं के राष्ट्रप्रेम का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के कठिन संघर्ष, त्याग और वीरता से प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता का यह अमूल्य उपहार हमें राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने स्वतंत्रता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए उत्साहपूर्वक दौड़ में शामिल सभी प्रतिभागियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
    नगर पालिक निगम कोरबा के आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि तेज बारिश के बीच भी सद्भावना एवं एकता के संदेश के साथ आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। यह आयोजन सभी के लिए यादगार रहेगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन सद्भावना और सामाजिक एकता की भावना को निरंतर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने नागरिकों से नगर को स्वच्छ रखने में सहभागिता निभाने, पानी बचाने तथा बारिश के पानी का संरक्षण कर उसे सहेजने की अपील की।
    स्वतंत्रता दौड़ में सहायक कलेक्टर इशांत जायसवाल, ओएसडी तरुण कुमार किरण, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम सरोज महिलांगे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अधिकारियों ने धावकों का उत्साह बढ़ाते हुए समाज में परस्पर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की भावना को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।
    इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी दीनू पटेल, नगर पालिक निगम एवं यातायात विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकारगण, व्यायाम शिक्षकगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी, खिलाड़ी, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।

    15 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) अंचल के लब्धख्याति प्रतिष्ठित व्यवसायी विनोद अग्रवाल का निधन-अंतिम संस्कार आज शाम
    Next Article (कोरबा) छायाचित्र प्रदर्शनी में दिखी विभाजन की विभीषिका और वंदेमातरम् की गौरवगाथा

    Related Posts

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    09/15/2026

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    09/15/2026

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    09/15/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/15/2026

    (कोरबा) लगभग 10 लाख का कबाड़ लोड वाहन पकड़ी

    * इनपुट मिलते ही सीएसईबी पुलिस ने दबोचा कोरबा (मंथन) कोरबा पुलिस ने इनपुट के…

    (कोरबा) एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार दे रहे बालको के इंजीनियर

    (कोरबा) चिकित्सालय से निकली नवप्रसूता का पेड़ से लटका मिला शव

    (कोरबा) सूने घर का ताला तोड़कर जेवर और नकद ले गए चोर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.