Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) बालको नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर बनी व्यापक रणनीति
    कोरबा

    (कोरबा) बालको नगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी की हुई बैठक में संगठन विस्तार एवं जनहित के मुद्दों पर बनी व्यापक रणनीति

    By Vinod Mittal08/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक उत्सव वाटिका में जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के साथ-साथ आम जनता से जुड़े स्थानीय एवं जिला स्तरीय जनहित के मुद्दों पर व्यापक चर्चा कर आगामी कार्ययोजना तैयार की गई।
    बैठक में जिला महामंत्री रवि सिंह चंदेल, गिरधारी बरेठ, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष राकेश पंकज, नगर पालिक निगम में नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू, बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, पूर्व अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, पालूराम साहू, मीडिया प्रभारी, मंडल उपाध्यक्ष मो. यासीन, सुखनंदन सिंह सोनकर अध्यक्ष, पार्षद बद्रीकिरन, युवा कांग्रेस से निकिता खलखो, मधुर दास, अजित बर्मन, बूथ अध्यक्ष सुरेश कुमार कँवर, महिला कांग्रेस से पुष्प पात्रे, स्वाति पाटले, सुधा गुप्ता, शकुंतला साहू, शशि पटेल, सायदा खान, सुमन प्रधान सहित विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के अनेक पदाधिकारी, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ तथा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
    बैठक में सर्वसम्मति से संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं के निराकरण के लिए निर्णय लिए गए। संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सक्रिय सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। प्रत्येक वार्ड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाते हुए नियमित बैठकें एवं जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने एवं उन्हें जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष बल दिया जाएगा। कांग्रेस की रीति-नीति, विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
    भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए तथ्यात्मक जानकारी जनता के बीच रखी जाएगी। पुराने एवं निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को पुन: सक्रिय कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जाएगा। प्रत्येक वार्ड की प्रमुख समस्याओं की सूची तैयार कर उनके निराकरण हेतु चरणबद्ध आंदोलन एवं ज्ञापन कार्यक्रम चलाए जाएंगे। ब्लॉक एवं जिला स्तर की जनसमस्याओं का अलग-अलग संकलन कर संबंधित विभागों के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। जिले की प्रमुख समस्याओं जैसे खराब सड़कें, यातायात अव्यवस्था, पेयजल संकट, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सुविधाएं, सफाई व्यवस्था सहित अन्य जनहित के मुद्दों पर कांग्रेस निरंतर संघर्ष करेगी तथा आवश्यक होने पर धरना, प्रदर्शन एवं जनआंदोलन भी आयोजित किए जाएंगे। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा के साथ मजबूत बनाने तथा जनता के बीच कांग्रेस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बनकर प्रत्येक वार्ड एवं प्रत्येक नागरिक की समस्या को प्राथमिकता से उठाएगी तथा जनहित के प्रत्येक मुद्दे पर संघर्ष करती रहेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री द्वारा किया गया तथा अंत में सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

    08 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) रजिस्टर्ड पोस्ट बंद होने से आमजन पर बढ़ा आर्थिक बोझ
    Next Article (कोरबा) प्रदेशभर में एक साथ होगी तिमाही-अर्धवार्षिक परीक्षा

    Related Posts

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    08/08/2026

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    08/08/2026

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/08/2026

    (कोरबा) ग्राम आमगांव में हाईस्कूल की 40 बेटियों को प्रदान की गयी सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत साइकिल

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिले में शिक्षा के माध्यम से बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने…

    (कोरबा) जर्जर सड़क और क्षतिग्रस्त पुल को लेकर किये चक्काजाम से लगभग चार घंटे थमा यातायात

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    (कोरबा) ग्राम तरदा के खेत में दिखा 3-4 फीट का मगरमच्छ-ग्रामीणों ने रस्सी बांधकर पकड़ा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.