Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) अपर आयु प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक कार्यों की समय-सीमा तय-पालन के निर्देश जारी

    (कोरबा) सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    (कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित
    कोरबा

    (कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    By Vinod Mittal08/08/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * श्रीमती शकुंतला कुर्रे ने बताया योजना से जीवन में आया सकारात्मक बदलाव
    * बेटी के उज्ज्वल भविष्य के लिए ‘सुकन्या समृद्धि’ में कर रहीं बचत
    कोरबा (मंथन) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि प्रदेश की लाखों महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की। योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके दैनिक जीवन की आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और परिवार के महत्वपूर्ण निर्णयों में उनकी भागीदारी को मजबूत करने में सहायक बन रही है।
    महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हो रही कोरबा शहर के रेलवे कॉलोनी निवासी श्रीमती शकुंतला कुर्रे योजना को महिलाओं के लिए उपयोगी और संबल प्रदान करने वाली पहल बताती हैं। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा योजना की शुरुआत किए जाने के बाद उन्होंने भी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद अब उन्हें प्रत्येक माह समय पर योजना की राशि उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है।
    श्रीमती शकुंतला कुर्रे ने बताया कि पहले अपनी व्यक्तिगत आवश्यकताओं और परिवार से जुड़ी छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें पति या अन्य परिजनों पर आर्थिक रूप से निर्भर रहना पड़ता था। महतारी वंदन योजना के माध्यम से मिलने वाली राशि ने इस स्थिति में सकारात्मक बदलाव लाया है। अब वे इस राशि का उपयोग अपनी जरूरतों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थय और परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में कर रही हैं।
    उन्होंने बताया कि योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे अपनी बेटी ध्रीयांशी के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बचत के रूप में भी कर रही हैं। उनका कहना है कि नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता से उन्हें बचत करने और भविष्य की जरूरतों के लिए बेहतर योजना बनाने का अवसर मिला है।
    श्रीमती कुर्रे ने कहा कि महतारी वंदन योजना से महिलाओं के आत्मविश्वास और सम्मान में वृद्धि हुई है। हर माह समय पर राशि प्राप्त होने से महिलाओं को अपनी आवश्यकताओं के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। इससे उनके भीतर आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है और परिवार के प्रति उनकी जिम्मेदारियों को निभाने में भी सहयोग मिल रहा है।
    उन्होंने कहा कि “जिस तरह एक बड़ा भाई अपनी बहन की जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखता है, उसी तरह मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी प्रदेश की माताओं और बहनों का ध्यान रख रहे हैं। हर माह मिलने वाली यह राशि हमारे लिए आर्थिक सहायता के साथ-साथ भरोसे और संबल का माध्यम है। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हूं।”

    08 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर
    Next Article (कोरबा) सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    Related Posts

    (कोरबा) अपर आयु प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक कार्यों की समय-सीमा तय-पालन के निर्देश जारी

    08/08/2026

    (कोरबा) सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    08/08/2026

    (कोरबा) ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर

    08/08/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/08/2026

    (कोरबा) अपर आयु प्रमाण पत्र से लेकर जाति प्रमाण पत्र तक कार्यों की समय-सीमा तय-पालन के निर्देश जारी

    * पाली में एसडीएम की बैठक में शिक्षा एवं राजस्व विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों…

    (कोरबा) सड़क निर्माण कार्यों में तेजी लाएं, ग्रामीणों की सुविधा का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर कुणाल दुदावत

    (कोरबा) प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किश्त की राशि महिलाओं के खातों में की अंतरित

    (कोरबा) ड्रिप सिंचाई और मल्चिंग ने बदली महिला किसान की तकदीर

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.