Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास
    कोरबा

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कटघोरा नगर पालिका परिसर में स्थापित भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा निर्माण में कथित अनियमितता एवं भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया। निष्पक्ष एवं व्यापक जांच की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिसर के सामने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर विरोध जताया और चक्काजाम व सड़क जाम करने का प्रयास किया। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।
    प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रतिमा निर्माण में गड़बड़ी सामने आने के बावजूद प्रशासन ने केवल एक उप-अभियंता (सब-इंजीनियर) पर कार्यवाही कर मामले को सीमित करने का प्रयास किया है। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य में अनियमितता और भ्रष्टाचार की पुष्टि हुई है तो जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ), संबंधित ठेकेदार तथा अन्य जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए।
    युवा कांग्रेस ने मांग की हैं कि प्रतिमा निर्माण प्रकरण की उच्च स्तरीय समिति गठित कर स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही जांच के दायरे में सीएमओ और ठेकेदार को शामिल करते हुए दोषी पाए जाने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए। संगठन ने यह भी मांग उठाई कि जांच पूरी होने तक प्रतिमा को हटाने, बदलने अथवा उसमें किसी प्रकार की छेड़छाड़ पर तत्काल रोक लगाई जाए।
    आंदोलन में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। युवा कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर सभी जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) जलक्रीड़ा एवं मोटर बोट संचालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
    Next Article (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Related Posts

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    09/26/2026

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    09/26/2026

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    * कई क्षेत्रों में रातभर रही बिजली गुल कोरबा (मंथन) चक्रवात के प्रभाव से कोरबा…

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    (कोरबा) तीन सड़क परियोजनाओं के लिए एसईसीएल देगा 50 करोड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.