Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) जलक्रीड़ा एवं मोटर बोट संचालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ
    कोरबा

    (कोरबा) जलक्रीड़ा एवं मोटर बोट संचालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) छत्तीसगढ़ शासन, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वन मंडल कटघोरा में राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा के सहयोग से जलक्रीड़ा (जीवन रक्षक तकनीक) एवं मोटर बोट संचालन का 10 दिवसीय प्रशिक्षण 07 अगस्त से प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 17 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
    प्रशिक्षण में कुल 38 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं, जिनमें वन परिक्षेत्र एतमानगर अंतर्गत जल विहार बुका से 21 प्रशिक्षणार्थी, वन परिक्षेत्र केंदई अंतर्गत गोल्डन आइलैंड से 13 प्रशिक्षणार्थी तथा जशपुर वन मंडल से 4 प्रशिक्षणार्थी शामिल हैं। प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु राष्ट्रीय जल क्रीड़ा संस्थान, गोवा से तीन विशेषज्ञ प्रशिक्षक मदन मोहन राव, सुरेन्द्र कुमार एवं जगदीश पहुंचे हैं। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जलक्रीड़ा गतिविधियों के सुरक्षित संचालन, जीवन रक्षक तकनीकों, जल में आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने, बचाव एवं राहत कार्य तथा मोटर बोट के सुरक्षित एवं तकनीकी संचालन से संबंधित व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
    इस प्रशिक्षण का उद्देश्य वन क्षेत्रों में स्थित जल पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित एवं दक्ष मानव संसाधन तैयार करना है। प्रशिक्षण से जल विहार बुका एवं गोल्डन आइलैंड में जल पर्यटन गतिविधियों को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने में सहायता मिलेगी।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने तैयारी शुरू
    Next Article (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Related Posts

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    09/26/2026

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    09/26/2026

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) हवाओं से पेड़ों की टहनियां गिरी बिजली लाइन पर

    * कई क्षेत्रों में रातभर रही बिजली गुल कोरबा (मंथन) चक्रवात के प्रभाव से कोरबा…

    (कोरबा) कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन एनटीपीसी-कोरबा की नई कार्यकारिणी गठित

    (कोरबा) केन्द्र सरकार ने 112 कैप्टिव विद्युत संयंत्रों को फुल कैपेसिटी पर चलाने का दिया आदेश

    (कोरबा) तीन सड़क परियोजनाओं के लिए एसईसीएल देगा 50 करोड़

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.