Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मिल रही 4जी नेटवर्क की सुविधा
    कोरबा

    (कोरबा) सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मिल रही 4जी नेटवर्क की सुविधा

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * 29 ग्रामो में नए टॉवर किये गए स्थापित
    * मोबाइल कनेक्टिविटी से आई संचार क्रांति
    कोरबा (मंथन) कोरबा वनांचल क्षेत्र में संचार क्रांति आ गई है और ग्रामीणों के घरों में अब मोबाइल की घंटी बजने लगी है। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्रों में जहां अब तक किसी भी मोबाइल कंपनी का नेटवर्क नहीं पहुंचा था, ऐसे 29 ग्रामो में बीएसएनएल ने नए टॉवर स्थापित कर 4जी नेटवर्क की सुविधा शुरू कर दी है।
    साथ ही साथ ही ग्रामीण इंटरनेट का उपयोग कर डिजिटल सेवा का भी लाभ लेने लगे हैं। स्वास्थ्य संबंधी आपातकाल या सर्पदंश जैसी घटनाओं के समय अब 108 एम्बुलेंस या नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करना भी आसान हो गया। बीएसएनएल ने डेढ़ साल के भीतर ग्राम चिन्हित कर उपकरणों का इंस्टॉलेशन कराया है। जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे ग्रामो तक मोबाइल टॉवर लगा नेटवर्क पहुंचाना आसान नहीं था, पर बीएसएनएल ने इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर बड़ी राहत दी है। कई ग्राम तक बिजली नहीं पहुंची है, ऐसे स्थानों पर मोबाइल टॉवर काम करते रहे, इसके लिए डीजी सेट और सौर ऊर्जा का विकल्प तैयार किया गया है। टॉवर व उपकरणों की निगरानी भी ग्रामीणों को सौंपी है। ग्राम में टॉवर लगने के बाद अब घर से मोबाइल पर बातचीत और वीडियो कॉल होने लगी है। बीएसएनएल द्वारा सुदूर वनांचल क्षेत्र के बाद आगे दूसरे चरण में पीवीटीजी के तहत ट्रायबल एरिया में मोबाइल टॉवर लगाए जाएंगे। इसके लिए प्रारंभिक सर्वे पूरा हो गया है, जिसमें पहुंच विहीन 9 ग्राम को चिन्हित किया गया है, जहां बहुतायत में ट्रायबल बसते हैं। डीजीपीएस सर्वे और जमीन आवंटन की प्रक्रिया बाकी है। ऐसे क्षेत्र फॉरेस्ट लैंड में होने की वजह से एनओसी व अन्य प्रक्रिया में देरी हो सकती है। सुदूर वनांचल क्षेत्रों में दूरसंचार सेवा के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 4जी सेचुरेशन प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसके तहत जिले में 29 टॉवर लगाए गए हैं, प्रत्येक साइट पर 1 करोड़ की लागत से सेटअप तैयार हुआ है। सभी टॉवर में डीजी सेट व सौर ऊर्जा का बेकअप दिया है, जिससे बिजली गुल होने पर भी मोबइल टॉवर ठप्प ना हो।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल
    Next Article (कोरबा) नगर निगम ने संपत्तिकर और दुकान किराया नहीं चुकाने पर की 4 दुकानें सील

    Related Posts

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    09/26/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    09/26/2026

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    * राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी * राशन कार्ड संबंधी समस्या…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.