Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल
    कोरबा

    (कोरबा) हाथी से बचने के प्रयास में युवक हुआ घायल

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा जिलान्तर्गत कुदमुरा वनपरिक्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। इनकी निगरानी में वन अमला जुटा हुआ है। इसके बावजूद कुछ शरारती तत्व उनके आसपास पहुंच पेड़ों पर चढ़कर वीडियो बनाते हुए अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। ऐसी ही एक घटित घटना में एक युवक हाथी के हमले का शिकार होते-होते बाल-बाल बच गया। हाथी से बचने के प्रयास में वह घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में दाखिल कराया गया।
    जानकारी के अनुसार कोरबा वनमंडल के कुदमुरा वनपरिक्षेत्र अन्तर्गत जिल्गा से लगे हुए ग्राम कलमीटिकरा में एक नर, छह मादा व दो शावक सहित 9 हाथियों का झुंड विचरण कर रहा है। कलमीटिकरा के समीपस्थ जंगल में हाथियों को देखने भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इस दौरान कुछ उपद्रवी व शरारती लोगों ने पेड़ों पर चढ़कर मोबाइल से हाथियों का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। ग्राम कलमीटिकरा निवासी ग्रामीण भी हाथियों के दल के काफी पास पहुंच गया। हाथियों को नजदीक देखकर वह हड़बड़ा गया। हाथियों से बचने के प्रयास में वह घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद शाम 7 बजे घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला पहुंचाया गया। जहां वन व जलवायु परिवर्तन विभाग ने मरीज के त्वरित इलाज की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही विभाग द्वारा घायल की पत्नी को दो हजार रूपए की तात्कालिक सहायता राशि प्रदान की।
    घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों को हाथियों के समीप न जाने की हिदायत दी है। अधिकारियों ने कहा कि हाथियों को डराने, हल्ला करने और छेड़ने से उन्हें दीर्घकालिक मानसिक तनाव पहुंचता है। इस प्रवृत्ति से हाथियों में मानवों के प्रति तीव्र रोष उत्पन्न होता है, तो भविष्य में जानमाल की भारी नुकसानी का कारण बनता है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हाथी मानव द्वंद रोकने तथा ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। थर्मल ड्रोन के माध्यम से हाथियों की मॉनिटरिंग और ट्रैकिंग की जा रही है। गज संकेत ऐप का उपयोग के साथ अति संवेदनशील गांवों के लिए वाट्सअप ग्रुप का निर्माण किया गया है, ताकि हाथियों की लोकेशन तुरंत मिल सके। रेडिया प्रसारण तथा अन्य माध्यम से सतर्कता संदेश जारी किए जा रहे हैं। हाथी मित्रदल को तैनात करने के साथ संवेदनशील मार्गों पर अस्थायी बेरिकेडिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) सीईओ जिला पंचायत ने करतला विकासखंड का किया निरीक्षण
    Next Article (कोरबा) सुदूर वनांचल क्षेत्रों में मिल रही 4जी नेटवर्क की सुविधा

    Related Posts

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    08/07/2026

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    08/07/2026

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    08/07/2026
    Top Posts

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026140 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views

    (कोरबा) कृष अग्रवाल ने सीएफए लेबल 1 में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त कर किया जिले और प्रदेश का नाम रोशन

    06/24/202683 Views
    Don't Miss
    कोरबा 08/07/2026

    (कोरबा) बालको क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर अधिवक्ताओ ने भी किया प्रदर्शन

    * सड़क नहीं बनने पर दी आंदोलन की चेतावनी कोरबा (मंथन) कोरबा जिले के बालको…

    (कोरबा) “एक पेड़ माॅ के नाम” कार्यक्रम अंतर्गत रवि डेयरी से चौरसिया पेट्रोल पंप तक किया गया वृक्षारोपण

    (कोरबा) सेंट थॉमस पब्लिक स्कूल में छात्र अलंकरण समारोह संपन्न

    (कोरबा) अटल प्रतिमा निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगा युवा कांग्रेस ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन -चक्काजाम का किया प्रयास

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.