Close Menu
    What's Hot

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Manthan News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • होम
    • देश – विदेश
    • छत्तीसगढ़
      • कोरबा
    • राजनीति
    • हेल्थ
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • खेल
    Manthan News
    You are at:Home»कोरबा»(कोरबा) मरीजों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी-डॉ. ध्रुव बनर्जी
    कोरबा

    (कोरबा) मरीजों का विश्वास ही सबसे बड़ी पूंजी-डॉ. ध्रुव बनर्जी

    By Vinod Mittal08/07/2026
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कोरबा (मंथन) कोरबा अंचल सहित आसपास के क्षेत्र अंतर्गत लब्धख्याति, सम्मानित, प्रतिष्ठित और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. ध्रुव बनर्जी की शहर में पुनः वापसी से मरीजों और उनके शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लंबे समय से उनके कोरबा छोड़ने और पुनः लौटने को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कोरबा की जनता की सेवा का संकल्प लेते हुए अपनी चिकित्सकीय सेवाएं शुरू कर दी हैं।
    डॉ. ध्रुव बनर्जी ने कहा कि “जीवन में उन्हें कई ऐसे अवसर मिले, जहां वे बड़े शहरों में बेहतर संभावनाओं के साथ कार्य कर सकते थे, लेकिन कोरबा की जनता का स्नेह, विश्वास और अपनापन उन्हें हमेशा अपनी ओर खींचता रहा। उन्होंने कहा कि कोरबा ने उन्हें केवल पहचान ही नहीं दी, बल्कि लोगों का जो प्रेम और सम्मान मिला, वही उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।”
    उन्होंने आगे कहा कि “मेरे लिए चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानव सेवा का सबसे प्रभावी माध्यम है। किसी जरूरतमंद मरीज के चेहरे पर राहत और संतोष देखना ही मेरे कार्य की सबसे बड़ी सफलता है। इसी भावना के साथ मैं पुनः कोरबा लौटा हूं, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा सकूं।”
    डॉ. बनर्जी ने बताया कि “वे विशेष रूप से गरीब, जरूरतमंद और दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत रहेंगे। उनका मानना है कि एक चिकित्सक का सबसे बड़ा दायित्व मरीजों का विश्वास जीतना और उसे बनाए रखना है।”
    गौरतलब है कि डॉ. ध्रुव बनर्जी कोरबा अंचल सहित आसपास के क्षेत्र अंतर्गत लब्धख्याति, सम्मानित, प्रतिष्ठित और लोकप्रिय चिकित्सकों में शुमार हैं। वर्षों से उन्होंने अपनी सेवाओं और सरल व्यवहार के कारण लोगों के बीच एक विशेष पहचान बनाई है। उनका क्लिनिक ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में संचालित है, जहां बड़ी संख्या में मरीज परामर्श और उपचार के लिए पहुंचते हैं। कोरबा जिले में उनकी वापसी को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। मरीजों को पूर्ण उम्मीद है कि उनके अनुभव और समर्पण का लाभ शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को लगातार मिलता रहेगा।

    07 अगस्त / मंथन मित्तल

    WhatsApp पर शेयर करें
    Vinod Mittal
    Loading...
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Previous Article(कोरबा) विश्व आदिवासी दिवस-2026 का ग्राम पंचायत जवाली में पहली बार होगा भव्य आयोजन
    Next Article (कोरबा) सीईओ जिला पंचायत ने करतला विकासखंड का किया निरीक्षण

    Related Posts

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    09/26/2026

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    09/26/2026

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    09/26/2026
    Top Posts

    (कोरबा) निगम और व्यापारियों के बीच मध्यस्थ की भूमिका में आगे आया चेम्बर

    08/08/2026158 Views

    (कोरबा) हनुमंत कथा में महिला से चेन स्नेचिंग-आधा दर्जन लोग हुए शिकार

    03/30/2026143 Views

    (कोरबा) ग्राम पंचायत सोनपुरी बैठक में सरपंच संघ का किया गया विस्तार

    06/01/202691 Views

    (कोरबा) भारतमाला मार्ग पर चलते वाहन पर पथराव-लूट के इरादे से हमला-हफ्ते भर में दूसरी वारदात

    04/29/202688 Views
    Don't Miss
    कोरबा 09/26/2026

    (कोरबा) 28 से 30 सितंबर तक जिला मुख्यालय और विकासखंडों में लगेंगे सेवा सेतु कैंप

    * राशनकार्ड, खाद्यान्न वितरण और शिकायत निराकरण की मिलेगी जानकारी * राशन कार्ड संबंधी समस्या…

    (कोरबा) सेवा संकल्प अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और स्वास्थ्य शिविर आयोजित

    (कोरबा) कोरबा के युवा समस्याओं का समाधान खोजें, अपने नवाचार से देश की प्रगति में योगदान दें – कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन

    (कोरबा) मातृत्व के समय मिला सहारा

    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    साइट के कुछ तथ्यों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/विडियो आदि) शामिल होगी। मंथन न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी नहीं स्वीकार करता है। मंथन न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा। मंथन न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी। पोर्टल में ली गई कुछ फोटो इन्टरनेट से भी ली जाती है, जिनमे किसी कापीराइट के उल्लंघन की मंशा नहीं है। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र कोरबा होगा।

    Vinod Mittal
    Owner and Editor

    Address:
    Vinayak Sadan, A-2, T.P. Nagar Road, Korba, Distt- Korba, Chhattisgarh - 495677

    Mobile: 
    +91 98271-05555

    Email: 
    manthannewskorba@gmail.com

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • WhatsApp
    © 2026 Manthan News Korba. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.